
हाइलाइट्स
इस तेज गेंदबाज के दिन हो गए पूरे!
अब शायद ही टीम इंडिया में दोबारा मिले मौका!
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है. लगातार दूसरे सीजन में मिली हार से फैंस काफी नाराज हैं और रोहित एंड कंपनी की जमकर आलोचना कर रहे हैं. मैच के दौरान इक्का-दुक्का खिलाड़ियों को छोड़ दें तो प्रत्येक खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद सोचनीय रहा. लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग कर रहे हैं, जबकि युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं.
अब शायद ही इस तेज गेंदबाज को दोबारा मिले टीम में जगह:
फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद कुछ खिलाड़ियों के उपर तो पक्का है कि गाज गिरने वाली है. नजर दौड़ाएं तो पहला नाम तेज गेंदबाज उमेश यादव का आता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान टीम को उनसे काफी उम्मीद थी, लेकिन मैदान में वह काफी साधारण नजर आए थे. इसके अलावा उनकी बढ़ती उमर भी उनके लिए समस्या है. यादव की मौजूदा उम्र 35 साल है. ऐसे में चयनकर्ता अब आगामी मुकाबलों में शायद ही उनके नाम पर दोबारा चर्चा करें.
फाइनल मुकाबले में उमेश यादव का प्रदर्शन:
बात करें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले में उमेश यादव के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में कुल 23 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 3.34 की इकोनॉमी से 77 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 17 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 3.17 की इकोनॉमी से 54 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. यादव के शिकार उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन बने.
.
Tags: India vs Australia, Team india, Umesh yadav, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 08:44 IST






