आज का पंचांग 12 जून 2023: करें भोलेनाथ की पूजा-आराधना, पाएं सुख-समृद्धि, जानें शुभ समय, योग, नक्षत्र, दिशाशूल


आज का पंचांग 12 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है. इस दिन शंकर भगवान के भक्त पूरी श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, सोमवार का व्रत रखते हैं. मान्यता है कि आज के दिन शिव जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है. वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि सदा बनाए रखते हैं. अविवाहित महिलाएं सोमवार का व्रत यदि सच्चे मन से करें तो अच्छा, योग्य और नेक स्वभाव का जीवनसाथी मिलता है. मान्यता है कि 16 सोमवार तक शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

हिंदू धर्म के अनुसार, सोमवार व्रत करने वाले हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. स्वच्छ सफेद रंग का वस्त्र धारण करें. मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. आप घर के मंदिर को साफ करके वहां शिव जी और मां पार्वती की मूर्ति स्थापित करें. उस पर जल चढ़ाएं. अब बेल पत्र, सफेद पुष्प, भस्म, धतूरा, कर्पूर, रोली, चावल, दूध, केसर, मदार, चंदन, चीनी, दही, शहद, फल, शमी पत्र, सुपारी आदि भी आप चढ़ा सकते हैं. अब आप धूप, अगरबत्ती, दीपक जलाएं. शिव मंत्र का उच्चारण भी करते रहें. सोमवार के दिन आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें. इससे आपके मन को शांति महसूस होगी. विशेष लाभ प्राप्त होगा. अंत में पूजा समाप्त करने से पहले आरती करें और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें. सोमवार का व्रत और पूजा करने से घर में सुख शांति, समृद्धि आती है. सूर्योदय होने के बाद आप इस व्रत को रख सकते हैं.

12 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद
आज का योग – आयुष्मान
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल –पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:25:00 PM
चन्द्रोदय – 25:52:00
चन्द्रास्त – 13:46:00
चन्द्र राशि– मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:56:32
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:52:58 से 12:48:44 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:48:44 से 13:44:30 तक
कुलिक– 15:36:03 से 16:31:49 तक
कंटक– 08:09:53 से 09:05:39 तक
राहु काल– 07:34 से 09:16
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:01:25 से 10:57:12 तक
यमघण्ट– 11:52:58 से 12:48:44 तक
यमगण्ड– 10:36:17 से 12:20:51 तक
गुलिक काल– 14:20 से 16:02

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया