Basti Crime News: नदी में उपलाता मिला लापता युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस


रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के निकट 25 वर्षीय युवक का शव नदी में उपलाता मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान सुरेश उर्फ कुचई के रूप में हुई. वह दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव ग्राम पंचायत के पकड़ी बख्तावर गांव का रहनेवाला था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे‌ लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है.

दरअसल स्थानीय मछुआरों ने गौरा चांदपुर तटबंध पर भिऊरा गांव के पास सरयू नदी में यह शव‌ पानी में उपलाता हुआ देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. शव के सीने व चेहरे पर चोट के निशान हैं. थानाध्यक्ष इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है. मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

जानकारी के मुताबिक, सुरेश शुक्रवार शाम से गायब था. घर से वह साइकिल से निकला था, शनिवार सुबह में उसका शव सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत से सस्पेंस खत्म होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:34 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया