Ultrasound-examination-started-in-District-Women-Hospital – News18 हिंदी

सौरभ वर्मा / रायबरेली. रायबरेली वासियों के लिए उनके स्वास्थ्य से जुड़ी बेहद खास खबर है.. क्योंकि जनपद के लोगों को अभी तक अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ते थे अब यह व्यवस्था महिला जिला चिकित्सालय में शुरू हो गई है. जिसका सीधा लाभ जनपद की महिलाओं को मिलेगा. क्योंकि अभी तक महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था. लेकिन अब यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है. जिससे अब उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

रायबरेली के जिला महिला चिकित्सालय में वर्ष 2019 के जुलाई माह में यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट की स्थानांतरण के बाद से अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई थी. क्योंकि रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते इस पद पर किसी की तैनाती नहीं हो सकी थी. जनपद के कई जनप्रतिनिधियों ने पत्राचार के माध्यम से सरकार से यह मांग की थी कि जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली में एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए. जिससे जनपद के लोगों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के चक्कर न काटने पड़े. इसी के चलते यूपी सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जिससे रायबरेली जनपद में स्थित जिला महिला चिकित्सालय को भी रेडियोलॉजिस्ट मिल गए हैं.

जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट डॉ विष्णु कांत ओझा की नियुक्ति की गई है. जल्द ही वह यहां पर रेडियोलॉजिस्ट के पद पर ज्वाइन करेंगे. जिसके बाद जनपद की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को इस जांच में काफी आसानी होगी.

जिला महिला चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेनू चौधरी ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 900 से 1000 महिलाएं ओपीडी में आती है जिनमें से 40 परिषद महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी जाती है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो जाने से इन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच में काफी सहूलियत मिलेगी.

Tags: Latest Medical news, Raebareli News, UP news, Women

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया