Lalu Yadav Birthday: तेज प्रताप ने वीडियो कॉल कर लालू यादव को किया विश, कहा- Happy Birthday पापा

सच्चिदानंद/पटना. आज यानी 11 जून को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन है. लालू यादव के जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है. बिहार की राजधानी पटना के बीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसके अलावा, राबड़ी आवास पर सुबह से लगातार लोगों और समर्थकों की भीड़ लगी हुई है. लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है.

देर रात राबड़ी आवास पर लालू यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के बीच बर्थडे  केक काटा. इस मौके पर लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार वहां मौजूद था. इस अवसर पर फैमिली ग्रुप फोटो ली गई. हालांकि, इस तस्वीर में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की कमी खल रही थी.

दरअसल अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर तेज प्रताप यादव मथुरा के बरसाना में हैं. वो लालू यादव की इच्छा के अनुसार बरसाना में उनका जन्मदिन मनाएंगे. तेज प्रताप ने देर रात विडियो कॉल पर अपने पिता को बर्धडे विश किया.

बरसाना में काटेंगे पिता का बर्थडे केक

तेज प्रताप यादव ने देर रात वीडियो कॉल कर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘पापा हैप्पी बर्थडे’. तेज प्रताप ने कहा कि आपने कहा था बरसाना में केक काटने के लिए, इसलिए हम बरसाना में आपका जन्म दिन मनाएंगे और बर्थडे केक काटेंगे. बता दें कि, तेज प्रताप श्री कृष्ण के बड़े भक्त हैं. वो किसी भी शुभ अवसर पर श्री कृष्ण से जुड़े स्थान पर होते हैं.

आज 76वां जन्मदिन मना रहे हैं लालू यादव

आरजेडी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के 76वें जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है. पटना के पार्टी कार्यालय से लेकर राबड़ी आवास तक हर तरफ जश्न का माहौल है. लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर रविवार की सुबह आरजेडी कार्यालय के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इसमें आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रक्तदान किया.

वहीं, आरजेडी के एमएलसी और लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह के आवास पर इस खास अवसर पर भोज का आयोजन किया गया है. बता दें कि, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का यह पहला जन्मदिन है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:27 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया