
Man Built Taj Mahal in Memory of Mother: लोग अपने प्यार या महबूबा की याद को अमर करने के लिए कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं कि दुनिया उन्हें याद करे. मुगल बादशाह शाहजहां ने भी कुछ ऐसा ही किया था और अपनी प्रिय पत्नी मुमताज की याद में ताज महल बनवाया था. अब उनकी इसी अनोखी कृति का कॉपी एक शख्स ने बनवाई है, लेकिन अपनी मां की याद में.
ऐसे बेटे कम ही देखने को मिलते हैं, जो अधेड़ उम्र में भी अपनी मां को वैसा ही प्यार दें, जैसे वो बचपन में देते थे. तमिलनाडु के तिरुवरूर ज़िले से एक बेटा का ऐसा ही प्यार इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है. शख्स का नाम अमरुद्दीन शेख दाऊद है और उसने दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल की एक प्रतिकृति बनवाई है, सिर्फ अपनी मां की यादों को ज़िंदा रखने के लिए.
मां की याद में बनवाया ताजमहल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिरुवरूर के रहने वाले अमरुद्दीन शेख दाऊद की मां जेलानी बीवी का निधन साल 2020 में हो गया था. अमरुद्दीन अपनी मां को बेइंतहां प्यार करते थे और वो इससे काफी सदमे में चले गए थे. दरअसल अमरुद्दीन की पिता की मौत 1989 में हो गई थी, तब से उनकी मां ने ही 5 बच्चों का पालन-पोषण किया. वे अपनी मां को प्रेम और शक्ति का प्रतीक मानते हैं क्योंकि उनकी मां ने पिता के छोटी उम्र में ही जाने के बाद भी दूसरी शादी नहीं की.
मां-बेटे के प्यार को अमर कर दिया
साल 2020 में मां की मौत के बाद अमरुद्दीन ने उन्हें कब्रगाह के बजाय अपनी ज़मीन पर ही दफनाया और उनकी याद में एक स्मारक बनवाया. ड्रीम बिल्डर्स की मदद ने उन्होंने ताजमहल की प्रतिकृति बनवाई. इसका निर्माण 3 जून, 2021 को शुरू हुआ था. इसमें 200 से ज्यादा मजदूरों ने काम किया और 8000 वर्गफीट में ताजमहल की प्रतिकृति बनाई. इस काम में साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए, ये पैसे उनकी मां छोड़ गई थीं. ये इमारत उन्होंने एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दान की है.
.
Tags: Ajab Gajab, Amazing news, Viral news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:42 IST






