ये है मुरादाबाद की मशहूर मूंग की दाल, एक बार खाएंगे तो स्वाद हमेशा के लिए लेकर जाएंगे


पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. ये शहर वैसे तो पीतल नगरी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन मुरादाबाद में सुबह और शाम में मिलने वाली पत्ते वाली दाल का नाम भी काफी मशहूर है. मुरादाबाद से जब किसी दूसरे शहर का मुसाफ़िर गुजरता है तो उसकी एक चाहत ये भी रहती है कि वो मुरादाबाद से पीतल का कोई सजावटी उत्पाद खरीदे तो कम से कम एक बार यहां मिलने वाली मशहूर मूंग की दाल का एक पत्ता जरूर खाए.

वैसे तो मूंग की दाल हर जगह मिलना आम बात है. लेकिन मुरादाबाद में मिलने वाली मूंग की दाल की खास बात यह है कि इसे चूल्हे पर पकाने से पहले 12 घंटे पानी में भिगोया जाता है. उसके बाद इसे चूल्हे पर बनाया जाता है. दाल बनाने के बाद इसमें कई प्रकार के मसाले डाले जाते हैं. उसका स्वाद और ज़्यादा बढ़ाने के लिए इसमें पनीर, फ्राई मटरी, समोसा आदि भी डाला जाता है. जो दाल को और स्वादिष्ट बना देता है.

मूंगदाल के फायदे
मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन डॉ. समरीन फारूक ने बताया कि मूंग की दाल को उत्तम आहार माना गया है. जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है और पेट में ठंडक पैदा करती है. जिससे पाचन और पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या नहीं होती. मूंग की दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन सहित आदि चीज़े होती है. जो शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है. इसके अलावा अन्य पोषक तत्व भी इससे प्राप्त होते हैं.

वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद
वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए मूंगदाल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. डॉ. समरीन फारूक ने बताया कि इसमें 100 से भी कम कैलोरी होती है. इसे खाने के बाद पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. जिससे आप ज्यादा कैलोरी नहीं लेते. शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी होता है. यह अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मददगार भी होती है मूंग की दाल के ठेले के स्वामी आनंद यादव ने बताया कि हमारी वर्षों पुरानी दुकान है. जो काफी मशहूर है. दूरदराज से लोग यहां पर मूंग की दाल खाने के लिए आते हैं. तो वहीं मूंग की दाल खाने आए निखिल ने बताया कि वो पीली कोठी स्थित आनंद दाल वालों के यहां दाल खाने आता हैं. यहां की मूंग की दाल बेहद लजीज और स्वादिष्ट है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 15:52 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया