Train Alert: सहरसा से यशवंतपुर के लिए 12 जून से चलेगी समर स्पेशन ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल


मो. सरफराज आलम/सहरसा. बिहार के सहरसा से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अब पटना जाना नहीं पड़ेगा. सहरसा से ही यात्री साउथ इंडिया के लिए रवाना हो सकते हैं. रेलवे ने कोसी इलाके के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी है. पहली बार सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. सोमवार 12 जून से यह सहरसा से यशवंतपुर के लिए चलेगी. यह ट्रेन अप और डाउन में दोनों तरफ से कुल 4-4 ट्रिप चलाई जाएगी. सहरसा से यशवंतपुर वीकली ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगे होंगे जिसमें थर्ड एसी के 5, थर्ड इकोनॉमिक कोच के 2, स्लीपर के 8, सामान्य श्रेणी के 5 और एसएलआर के 2 कोच हैं.

रेलवे ने सहरसा से यशवंतपुर वीकली एक्सप्रेस चलाने को लेकर समय सारणी जारी कर दी है. उक्त ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस सहरसा में और सेकेंडरी मेंटेनेंस यशवंतपुर में होगा. जल्द ही उक्त ट्रेन का नंबर भी जारी किया जाएगा. रेलवे इसे प्रायोगिक तौर पर चला रही है. चूंकि सहरसा से दक्षिण भारत के लिए काफी समय से सीधी ट्रेन परिचालन की मांग उठ रही थी. इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है. ऐसे में घर लौटने वाले लोगों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे के द्वारा कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सहरसा से यशवंतपुर के बीच सीधी ट्रेन परिचालन का निर्णय लिया गया है.

सहरसा से यशवंतपुर वीकली एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को सहरसा जंक्शन से सुबह 10:35 बजे खुलेगी और तीसरे दिन बुधवार की शाम 4:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन यशवंतपुर से गुरुवार की सुबह 7:30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन शनिवार की शाम 4 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. इसका परिचालन 12 जून से 6 जुलाई, 2023 तक होगा. इसके तहत, सहरसा से 12 जून से 3 जुलाई तक और यशवंतपुर से सहरसा के लिए 15 जून से 6 जुलाई तक इस रेलगाड़ी का परिचालन होगा.

इन स्टेशनों पर रुकेगी यह वीकली ट्रेन

सहरसा से यशवंतपुर वीकली एक्सप्रेस शुरू हो कर खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जबलपुर के रास्ते कर्नाटक के यशवंतपुर पहुंचेगी. हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से यशवंतपुर के लिए समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Local18, Train schedule

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया