हुंडई और टाटा के बीच नंबर 2 की जंग तेज, मारुति नंबर 1 पर कायम, Creta और Nexon में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली. मई महीने में हमेशा की तरह मारुति सुजुकी देश की सबसे ज्यादा कार सेल करने वाली कंपनी रही है. बीते महीने यानी मई 2023 में इसकी टोटल सेल 1,43,708 यूनिट्स रही. जबकि दूसरे पायदान पर हुंडई और तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स का कब्जा रहा. टॉप 10 कारों की लिस्ट में भी मारुति सुजुकी के कुल 7 मॉडल्स जगह बनाने में कामयाब रही. जबकि हुंडई की एक कार और टाटा मोटर्स के 2 मॉडल्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई. बात अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की करें तो टाटा और हुंडई में कड़ी टक्कर देखने को मिली.

दोनों कंपनियों के बीच टक्कर इतनी करीबी थी कि अगर टाटा मोटर्स 26 कारें और बेच लेती तो हुंडई को पीछे छोड़ सकती थी. दरअसल, मई 2023 में Hyundai Creta इंडिया की बेस्टसेलिंग एसयूवी रही. इस कार की मई 2023 में कुल 14,449 यूनिट्स सेल हुई. इससे ठीक नीचे टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) एसयूवी रही यानी मई में नेक्सॉन को दूसरे नंबर से संतुष्ट होना पड़ा.

यह भी पढ़ें : VIDEO: महिंद्रा थार ने मनवाया मजबूती का लोहा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े

सिर्फ 26 यूनिट्स का फर्क
टाटा नेक्सॉन की 14,423 यूनिट्स मई में बिकी है यानी क्रेटा से सिर्फ 26 यूनिट कम. आपको बता दें कि टाटा नेक्सॉन लगातार देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन रही थी. लेकिन मई महीने में क्रेटा ने उसे पछाड़ दिया. क्रेटा और नेक्सॉन के बाद तीसरे पायदान पर मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) रही है, जिसकी 13,398 यूनिट्स बिकी हैं. यह क्रेटा से 1051 यूनिट्स पीछे है.

यह भी पढ़ें : मारुति की नई ‘छोटू’ कार लॉन्च, कीमत 5 लाख से भी कम, भर-भर के मिलेगा माइलेज

Nexon Vs Creta: कीमत
टाटा नेक्सॉन एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसकी कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 14.50 लाख रुपये तक जाती है. जबकि हुंडई क्रेटा एक मिड साइज एसयूवी है और इसकी कीमत 10.87 लाख रुपये से चालू होती है. अगर आप इसका टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं तो यह कीमत 19.20 लाख रुपये तक चली जाती है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया