Nakaam Ishq: एक्टर के प्यार में कोई हुई साध्वी, तो किसी से पड़े चांटे, हेमा मालिनी से बनते बनते बिगड़ गई बात

01

नई दिल्ली.1970-80 के दशक में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी में संजीव कुमार ने अपनी अगल पहचान बनाई. वह ऐसे एक्टर रहे जो हर तरह के किरदार को बेहद संजीदगी से निभाते थे. उन्होंने दमदार किरदार के लिए अमिताभ के पिता का भी रोल नहीं छोड़ा. शोले में जय-वीरू से ज्यादा वाहवाही ठाकुर यानी संजीव कुमार ने बटोरी. पर्दे पर हर किरदार शिद्दत से निभाने वाले संजीव कुमार निजी जिंदगी में हमेशा अकेले रहे. ऐसा नहीं था कि उन्हें प्यार नहीं हुआ या प्यार नहीं मिला लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. संजीव कुमार का नाम हेमामालिनी, नूतन, सुलक्षणा पंडित, शबाना आजमी, सायरा बानो, नीता मेहता जैसी एक्ट्रेस से जुड़ा लेकिन प्यार परवान नहीं चढ़ सका. 47 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले संजीव कुमार आजीवन कुंवारे ही रहे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More