गोविंद कुमार/गोपालगंज. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते फिर शराब की तस्करी होने लगी है. रात के अंधेरे में ज्यादातर शराब तस्कर नाव से तस्करी कर रहे हैं. पुलिस की भनक लगने पर नदी में छलांग लगाकर फरार हो जा रहे हैं. पुलिस और उत्पाद टीम भी इन तस्करों के मंसूबो को लगातार नाकाम कर रही है.
गंडक नदी के इलाकों में दिन-रात कार्रवाई चल रही है. पुलिस का मानना है कि यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट समेत सभी छह सीमाओं पर जांच में सख्ती बढ़ायी गयी है तो तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए सड़क मार्ग छोड़कर नदी मार्ग का रास्ता चुन लिया है. वहीं शनिवार को पुलिस और उत्पाद टीम ने अलग-अलग कार्रवाई कर 102 कार्टन शराब और एक तस्कर को गिरफ्तार कर नाव भी जब्त किया है.
जादोपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को शराब से भरी एक नाव को पकड़ा. जिसमें 52 कार्टन में रखे गये 468 लीटर शराब बरामद किया गया है. सदर एसडीपीओ प्रांजल के अनुसार 52 कार्टन में शराब लेकर एक तस्कर यूपी से गोपालगंज नाव से आ रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पतहरा गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर शराब समेत नाव को जब्त कर लिया. वहीं, शराब तस्कर बलुआ टोला निवासी कलाम मियां के पुत्र हसनैन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने फिर किया कमाल, पीपल के पत्ते पर बना दी इस राजनेता की तस्वीर, देखें मनमोहक तस्वीरें

गंडक नदी के किनारे युवती की हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाया, एसपी ने जांच के लिए एसआईटी का किया गठन

दिनभर की गर्मी के बाद हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जाने अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

नेनुआ और खीरे की मिश्रित खेती से किसानों की बदल रही है तकदीर, 20 हजार लागत लगाकर कर रहे हैं अच्छी कमाई

Bihar Weather : बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, जल्द आ रहा है मानसून, जानें डिटेल्स

लालू यादव के 76वें जन्मदिन पर दरभंगा की कुलदेवी मां श्यामा मंदिर में हवन-पूजन, 1000 लोग खाएंगे खाना

‘नीतीश कुमार PM कैंडिडेट नहीं…’ पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले JDU अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

4 दिन पहले गया स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाइल, फिर युवक ने चुराया दूसरे का फोन, जानें आगे क्या हुआ

Darbhanga News : पहले ही दिन तारामंडल में खूब जुटी भीड़! दो बजे से चलने वाले 2D शो को किया गया 3D

Entertainment News : जानें किस एक्टर के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह को काम करने में आता है मजा

पति का गोबर वाला आइडिया हुआ हिट! पूर्णिया की बबिता बना रही है इको फ्रेंडली राखी और मूर्ति
उत्पाद पुलिस ने भी 50 कार्टन शराब किया जब्त
जादोपुर थाने के पतहरा गांव में ही उत्पाद पुलिस ने गंडक नदी में छापेमारी कर दूसरी नाव पकड़ी है. छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गए. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से नाव पर गंडक नदी के रास्ते शराब की खेप लाई जा रही है. जिसके बाद उत्पाद पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई और नाव पर ले जाए जा रहे 50 कार्टून शराब जब्त कर लिया गया. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उत्पात पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है.
.
Tags: Bihar Liquor Smuggling, Bihar News in hindi, Gandak river, Gopalganj news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:33 IST






