भारत ने एशिया कप जीता, 4 बार की चैंपियन टीम को चटाई धूल, टूर्नामेंट में नहीं गंवाया एक भी मैच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत ने एशिया कप का खिताब पहली बार जीत लिया है. भारतीय जूनियर महिला हॉकी ने एशिया कप के फाइनल में साउथ कोरिया को 2-1 से हराया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया. इस दौरान टीम ने कुल 40 गोल दागे जबकि उसके खिलाफ विरोधी टीम सिर्फ 4 ही गोल कर सकीं. खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से अन्नू और नीलम ने गोल दागा. वहीं काेरिया की ओर से एकमात्र गोल एस पार्क ने किया. इससे पहले जूनियर पुरुष टीम ने भी एशिया कप के टाइटल पर कब्जा किया था. तब टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी.

भारत और साउथ कोरिया के बीच हुए फाइनल की बात करें, तो पहले 20 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ. 22वें मिनट में अन्नू पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. 3 ही मिनट बाद कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस पर एस पार्क ने गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. 40 मिनट तक स्कोर बराबर रहा. 41वें मिनट में भारतीय टीम को कॉर्नर मिला. इस पर नीलम ने गोल करके भारत को 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी. टूर्नामेंट 3 से 11 जून तक खेला गया और कुल 10 टीमें इसमें उतरी थीं.

नाविक की बेटी ने रचा इतिहास, 4 साल में लगाया ग्रैंड स्लैम खिताब का चौका, कौन है ये महिला खिलाड़ी?

भारत फाइनल जीतने वाला तीसरा देश
महिला जूनियर एशिया कप की बात करें तो यह टूर्नामेंट का 8वां सीजन है और भारत खिताब जीतने वाला तीसरा ही देश है. साउथ कोरिया ने सबसे अधिक 4 बार तो चीन ने 3 बार फाइनल पर कब्जा किया. 2021 में कोराेना के कारण मुकाबले नहीं खेले जा सके थे. इससे पहले 2015 में अंतिम बार टूर्नामेंट का आयोजन चीन में हुआ था, तब चीन ने फाइनल में जापान को मात दी थी.

Tags: Asia cup, Hockey, Hockey India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें