
बहुत सारे लोगों को जंगली जानवरों के साथ फोटो खिंचाने, सेल्फी लेने का शौक होता है, और इसके लिए वे कई दफा अपनी जान से भी खिलवाड़ कर बैठते हैं. खासकर जंगली हाथियों के बीच लोग बड़ी आसानी से पहुंच जाते हैं. गजराज तो आमतौर पर शांत होते हैं. वे नाहक किसी को परेशान नहीं करते. लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार उनका मूड इसी तरह हो. इसलिए जंगली हाथियों के इलाके में तो कभी भूलकर भी नहीं जाना चाहिए. इस शख्स ने यह गलती कर डाली और नतीजा जो हुआ, उसकी कभी कल्पना भी न की होगी.
ट्विटर पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मामला केरल के वायनाड मुथंगा वन्यजीव अभ्यारण्य का है. आप देख सकते हैं कि एक शख्स को हाथियों के साथ खुद की फोटो लेने थी. उसने अपनी गाड़ी सड़क पर पार्क की और बीच जंगल हाथियों के इलाके में घुस गया. वह काफी अंदर तक चला गया ताकि उसे कोई न कोई हाथी नजर आ जाए. वह हाथियों को तलाश ही रहा था कि तभी एक हाथी पीछे लग गया. वह दौड़ाने लगा. भागते-भागते इनकी हालत खराब हो गई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह शख्स किस तरह भाग रहा है और हाथी इसके पीछे लगा हुआ है. हाथी काफी गुस्से में लग रहा है.
உயிர் பயத்த காமிச்சுட்டா பரமா!! pic.twitter.com/J9pYUT0Tcy
— கார்த்திக் சதிஸ்குமார் (@kovaikarthee) June 7, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:44 IST






