महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस और ‘वरकरी’ संप्रदाय के श्रद्धालुओं के बीच झड़प! हमलावर हुआ विपक्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में रविवार को पुलिस और वरकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) के बीच जुलूस के दौरान बहस हुई, लेकिन लाठीचार्ज की कोई घटना नहीं हुई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने दावा किया है कि पुलिस ने वरकरियों पर लाठचार्ज किया है और उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह घटना उस समय हुई, जब पुणे शहर से 22 किलोमीटर दूर अलांदी कस्बे में स्थित संत ज्ञानेश्वर महाराज समाधि मंदिर में भक्तों ने उस समय घुसने की कोशिश की, जब पंढरपुर के लिए वार्षिक अषाढ़ी एकादशी यात्रा शुरू करने के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था.

पिंपरी चिंचवड के आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा कि पुलिस ने मंदिर के न्यासियों के साथ मिलकर वृहद पैमाने पर व्यवस्था की थी, ताकि किसी अवांछित घटना को रोका जा सके. उन्होंने बताया कि पुलिस एक बार में 75 लोगों के जत्थे को मंदिर में भेज रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने अवरोधक तोड़कर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की. चौबे ने कहा, ‘पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तब कहासुनी हुई.’ उन्होंने हालांकि, वरकरियों पर लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज कर दिया.

Tags: Maharashtra, Maharashtra Police, महाराष्ट्र

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें