IRCTC Tour Package: गर्मी में करें कश्मीर की हसीन वादियों की सैर, आईआरसीटीसी लाया ये खास पैकेज, जानें बुकिंग डिटेल

हाइलाइट्स

IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर की यात्रा के लिए शानदार एयर टूर पैकेज
5 रात और 6 दिनों का है एयर टूर पैकेज
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 42,000 रुपये है

मुंबई. आगामी गर्मियों में अगर आपको भारत का स्वर्ग कश्मीर की खूबसूरती देखने की इच्छा है तो आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने आपके लिए एक खास एयर पैकेज लॉन्च कर दिया है. आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम ‘Kashmir Heaven on Earth Ex Mumbai’ रखा है. इस पैकेज के जरिए आईआरसीटीसी श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की खूबसूरत वादियों की सैर करा रहा है.

कश्मीर का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. यह हवाई टूर मुंबई से शुरू होगा जिसमें आप मुंबई से फ्लाइट से श्रीनगर जाएंगे. पर्यटकों को श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम का भ्रमण कराने के बाद वापस फ्लाइट से मुंबई ले लाया जाएगा. यह यात्रा नियमित अंतराल पर कराई जा रही है. इस पैकेज के लिए यात्रा 9, 16, 19, 23 और 30 अप्रैल, 2023 को शुरू होगी. इनमें से आप कोई भी तारीख चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 8,375 में करिए माता वैष्णो देवी के दर्शन, खाना-पीना रहना सब फ्री, रेलवे दे रहा बढ़िया मौका

ब्रेकफास्ट और डिनर की मिलेगी सुविधा
इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. इस पैकेज में आपको रात में रुकने के लिए डीलक्स होटल की सुविधा मिलेगी. इस पैकेज में आपको कश्मीर की अलग-अलग जगहों पर नॉन एसी गाड़ी से घूमने का मौका मिलेगा. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं.

Tags: Irctc, Online business, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More