हाइलाइट्स
यह कड़ी बन रही है टीम इंडिया की हार की वजह
भारतीय दिग्गज ने टूक में समझाया
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. द ओवल में टीम इंडिया को आखिरी दिन 280 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ही ढेर हो गई. आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लगातार हार से हर कोई निराश है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़े टूर्नामेंट में टीम के लगातार हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
आकाश चोपड़ा ने ट्विटर के माध्यम से अपना विचार साझा करते हुए लिखा है कि समस्या गेंदबाजी नहीं है. पिछले कुछ सालों में गेंदबाजी नहीं रही है. यह बल्लेबाजी है जो भारत को नीचा दिखा रही है. सभी प्रारूपों में.’

यह भी पढ़ें- ‘बीवी को शॉपिंग पे भी तो ले जाना है’, कोहली हुए आउट तो भड़क गए फैंस, सोशल मीडिया पर हुई तानों की बौछार
बता दें फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज विपक्षी टीम के खिलाफ कुछ खास प्रभावी नजर नहीं आए. यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 469 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
वहीं दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने तेजी से रन बटोरने में कामयाब रहे. हाल यह रहा कि भारतीय बल्लेबाज विपक्षी टीम को दूसरी पारी में आल आउट भी नहीं कर पाए.
भारत को फाइनल में मिली हार:
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार पहुंचने में कामयाब हुई थी. हालांकि टीम को यहां 209 से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ब्लू टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन पर ही आल आउट हो गई.
.
Tags: Aakash Chopra, India vs Australia, Team india, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 17:57 IST






