Masik Shivratri : जानें मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, इस तरह पूजा करने से होती है मन चाहे फल की प्राप्ति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश,ऊधम सिंह नगर. सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार मासिक शिवरात्रि हर माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि के योग में मनाई जाती हैं. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के अवसर पर मध्यरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहती है.भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और भक्तों को सुख समृद्धि प्राप्ति होती है.मासिक शिवरात्रि का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों रखती है, लेकिन कहा जाता है कि लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखती हैं.

प्रत्येक माह की मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि 16 जून को सुबह 08:39 बजे से प्रारंभ होगी और 17 जून को सुबह 09:11बजे समाप्त हो जाएगी, आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जून को पड़ेगा.

मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
न्यूज 18 लोकल से बातचीत करते हुए पं० अरूणेश मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि तिथि 16 जून दिन शुक्रवार को सुबह 8:39 बजे से प्रारंभ होकर तिथि 17 जून दिन शनिवार सुबह 9:11 बजे हैं. उन्होंने कहा कि मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 16 जून की रात्रि 12:02 से प्रारंभ होकर 12:42 बजे समाप्त होगा, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से अति शीघ्र फल की प्राप्ति होगी.

अच्छे वर की कामना…
पं० अरूणेश मिश्रा ने बताया कि एक वर्ष में 12 मासिक शिवरात्रि व्रत आते हैं, लेकिन 2023 मे 13 मासिक शिवरात्रि के व्रत पड़ेंगे. ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि चतुर्दशी तिथि के संयोग पर मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा. उन्होंने कहा मासिक शिवरात्रि का व्रत महिला और पुरूष दोनों रखते हैं लेकिन खास तौर अच्छे वर की कामना को लेकर लड़कियां मासिक शिवरात्रि का व्रत करती हैं.

भोलेनाथ और मां पार्वती हर कष्ट से बचाते हैं
पं० अरूणेश मिश्रा ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती हर कष्ट से बचाते हैं और उन पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं. और उनको सुख समृद्धि प्राप्ति होती है और जो लड़की इस व्रत को सच्चे मन से व्रत रखती है उसको वर की प्राप्ति होती है. उन्होंने बताया कि मासिक शिवरात्रि के दिन रात्रि काल में पूजा करने के भक्तों को दोगुना लाभ मिलता है.

Tags: Local18, Shivratri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें