
आदित्य कुमार/ नोएडा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ncr) से सटे नोएडा में रविवार के दिन फ़िल्म सिटी में एक दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई.वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. ये लोग सेक्टर 16ए स्थित फ़िल्म सिटी में फैशन शो में हिस्सा लेने आई थी.
डीसीपी हरीश चंद्र के अनुसार रविवार को सेक्टर 16 स्थित फ़िल्म सिटी (Film City Noida)के लक्ष्मी स्टूडियो में एक फैशन शो का आयोजन किया गया था. उसी दौरान लाइटिंग ट्रस्ट (जहां लाइट लगाई जाती है) वो टूट गया था. जिस वक्त लाइट ट्रस्ट टूटकर गिरा उस वक्त कार्यक्रम चल रहा था. डीसीपी के अनुसार स्टैंड गिरने के बाद वंशिका चोपड़ा नाम की युवती के शरीर पर गया था. वंशिका को चोट लग गई थी, जिसके बाद उसे नजदीक के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहां से मृत घोषित कर दिया गया है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नहीं लिया था पुलिस से आदेश तीन लोग लिए गए हिरासत में
एसीपी रजनीश वर्मा बताते हैं कि दुर्घटना के बाद सेक्टर 20 पुलिस (Noida police) को सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मृतका वंशिका चोपड़ा (24 वर्ष) को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. रजनीश वर्मा बताते हैं कि मृतका के पिता पवन चोपड़ा ने मुकदमा लिखवाया है, उसके बाद पूछताछ में पता चला कि कार्यक्रम से पहले आदेश नहीं लिए गए थे. रजनीश वर्मा बताते हैं कि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत लिया है उनकी पहचान आलोक, अनिल और तुषार के रूप में हुई है. अनिल और तुषार कार्यक्रम के आयोजक थे और आलोक ने लाइट का काम किया था. उनपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.






