Darbhanga News : पहले ही दिन तारामंडल में खूब जुटी भीड़! दो बजे से चलने वाले 2D शो को किया गया 3D

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. जिले में पहले दिन चले तारामंडल के शो को खूब प्यार मिल रहा है. खासकर 3D के शो में दर्शकों की भीड़ काफी रही. इसको देखते हुए अब 3D के शो की संख्या बढ़ा दी गई है. दरअसल, दरभंगा में बना न्यूयॉर्क मॉडल का तारामंडल में दो तरह के शो चलाए जा रहे है. एक 2D और दूसरा 3D शो. शनिवार को दर्शकों के लिए पहली बार तारामंडल में शो चलाया गया. जिसमें 2D के अपेक्षा 3डी के शो में दर्शकों की भीड़ काफी ज्यादा देखी गई. जिसको देखते हुए तारामंडल प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा तारामंडल में चलाए जाने वाले 2 बजे के 2D शो को 3D शो में चलाने का निर्णय लिया गया है.

लोगों एवं स्कूली बच्चों में काफी उत्साह
तारामंडल सह ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा आमजनों के लिए खुलते ही आम लोगों एवं स्कूली बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है. तारामंडल के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज पहले दिन तारामंडल में 04 शो चलाया गया. जिनमें लगभग 275 दर्शक-छात्रों ने शो का लुफ़्त उठाया है. लोग काफी उत्सुक दिख रहें हैं.

2D के स्थान पर 3D चलेगा 3D शो
उन्होंने बताया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा में आमजन के द्वारा 02ः00 बजे अपराह्न में आयोजित शो को 2D के स्थान पर 3D संचालन हेतु अनुरोध किया जा रहा है. ऐसा देखा जा रहा है कि 2D की अपेक्षा 3D शो की पूरी टिकट बुक हो जा रही है. आम लोगों की मांग पर 02ः00 बजे अपराह्न में आयोजित शो को 2D के स्थान पर 3D कर दिया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 20:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें