
सांपों के आपने कई वीडियो देखे होंगे. बाइक, कार, चप्पल, सोफा, रसोई जैसी कई जगहों पर सांप के छिपे होने के मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप एक शख्स के बालों में छिपा हुआ नजर आ रहा है. युवक ने जैसे ही सिर को छुआ तो वह हुआ जिसकी कल्पना भी उसने कभी नहीं की होगी.
सांप का नाम सुनते ही लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं. अगर वह सामने आ जाए तो लोग अपना रास्ता बदल देते हैं. लेकिन सोचिए अगर यह जहरीला सांप आपके शरीर में आ जाए…. और वह भी आपके बालों में… जरा सोचिए क्या हाल होगा. वायरल हो रहे इस वीडियो एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. जहरीला सांप उसके बालों में छिपा हुआ था. हैरानी की बात यह रही कि उस शख्स के बाल घुंघराले थे और इन्हीं में वह जाकर फंस गया था.
सांप इस शख्स के घुंघराले बालों में घूम रहा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप इस शख्स के घुंघराले बालों में घूम रहा है. वह बालों में लिपटता जा रहा है. यह शख्स जितना उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है, यह उतना ही अंदर समाता जा रहा है. कई बार वह इसके हाथ से छूट जाता है. अगर हममें से कोई होता तो यूं ही सदमा आ जाता लेकिन इस शख्स के चेहरे पर कोई डर नहीं. सांप भी बालों में रेंगने के अलावा उसका कुछ नहीं बिगाड़ रहा है. शायद यह उसका पालतू सांप था. वीडियो के आखिर में शख्स किसी तरह फंसे सांप को बालों से बाहर निकालने में कामयाब हो ही जाता है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 20:31 IST






