Entertainment News : जानें किस एक्टर के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह को काम करने में आता है मजा


सच्चिदानंद/पटना. भोजपुरी एक्ट्रेसचांदनी सिंह को सुपर स्टार रितेश पांडेयके साथ काम करने में खूब मजा आता है. दोनों ने साथ में पांच फिल्में की हैं. बकौल चांदनी, रितेश केसाथ काम करने में बहुत कंफर्टेबल फील करती हैं. एक्टर के साथ इंसान भी बहुत अच्छे हैं. दरअसल, दोनों अपने नया गाना ‘बल्ब कबो बरे बुते’ को पटना के एक होटल में लॉन्च करने आए थे.

रिलीज होते ही गाना तेजी से वायरल होने लगा है. लोग इस गाने पर रील बनाकर शेयर कर रहे हैं. यह गाना पटना में ही शूट हुआ और गाने की रिकॉर्डिंग भी पटना में ही हुई है. गाने के लॉन्चिंग पर सुपर स्टार रितेश पांडेय और चांदनी सिंह के साथ आदिशक्ति फिल्म्स के मनोज मिश्रा भी मौजूद थे. गाना को आदिशक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

रितेश-चांदनी की जोड़ी है धमाकेदार
“बल्ब कबो बरे बुत्ते” भोजपुरी गाने में रितेश पांडे और चांदनी सिंह की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है. दोनों साथ में कईहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. भोजपूरी इंडस्ट्री में यह जोड़ी सुपरहिट है और लोगों को खूब पसन्द भी आती है. वहीं चांदनी सिंह को फैंस क्यूट एक्ट्रेस के नाम से पुकारते हैं. इस गाने में भी दोनों के बीच प्यार करते हुए दिखाया गया है. युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस गाने को बनाया गया है. यही वजह है कि युवा इसपर खूब रील बना रहे हैं.

5 फिल्मों में दोनों दिख चुके हैं साथ
रितेश पांडे ने कहा कि हमलोग 5 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. आने वाले समय में कई और फिल्म साथ में आने वाली है. इसमें एक फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ लंदन में शूट हुआ है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. वहीं, चांदनी ने बताया कि इनके साथ काम करने में बहुत कंफर्टेबल लगता है. एक्टर के साथ इंसान भी बहुत अच्छे हैं. इस गाने को आवाज दी है रितेश पांडेय ने तो वहीं लिखा विशाल भारती और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है. इसके डिजिटल हेड विकी यादव हैं और निर्माता मनोज मिश्रा हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 20:15 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More