
अभिनव कुमार/दरभंगा. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा दरभंगा की कुलदेवी कहे जाने वाली मां श्यामा मंदिर परिसर में हवन किया गया. गौरतलब है कि इस हवन को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. अपने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की लंबी आयु और स्वस्थ शरीर की कामना को करते हुए इससे हवन की. विशेष बात यह रही कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यकर्ताओं ने हवन किया. साथ में मंदिर परिसर स्थित लोगों के बीच प्रसाद स्वरुप मिठाइयां भी बांटी.
एक हजार लोगों के खाने की व्यवस्था
वहीं जिले के सिंघवारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माधोपुर गांव में एक हजार लोगों की खाने की व्यवस्था इन कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है. बताते चलें कि बिहार के राजनीति में लालू प्रसाद यादव का अनोखा अंदाज उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता था. एक समय था जब लालू प्रसाद यादव के भाषण को सुनने के लिए गांव घर की महिलाएं दौड़ी चली आती थी. उनके भाषण का जो तरीका था वह बहुत ही मजाकिया किस्म का हुआ करता था. आज भी राजद कार्यकर्ताओं में वही खुशी और वही स्थान है.
गरीबों के हैं मसीहा, स्वास्थ्य हो उत्तम
राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर पूजा और हवन को लेकरविशेष जानकारी देते हुएराजद कार्यकर्ता भोलू यादव ने कहा की लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं.उनके स्वास्थ्य के लिए हम लोग हवन किए हैं. मां श्यामा उनको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें. वही युवा महानगर उपाध्यक्ष सचिन रामने कहा कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर माधवपुर गांव में 1000 लोगों की खाने की व्यवस्था की गई है.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 20:00 IST






