क्यों खरीदें Swift-WagonR, जब उतनी ही कीमत पर मिल रही है ये जबरदस्त कार, माइलेज में भी शानदार, सेफ्टी की भी फुल गारंटी


हाइलाइट्स

बजट सेगमेंट में ज्यादातर कारें हैं असुरक्षित.
इस सेगमेंट में है मारुति, हुंडई जैसी कंपनियों का कब्जा.
अब ग्राहक सेफ्टी फीचर्स को भी महत्व देने लगे हैं.

Maruti Swift-WagonR Rival: एक समय था जब इंडियन कार मार्केट में केवल मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों की कारों का वर्चस्व था. हालांकि ये दोनों कंपनियां आज भी भारत में मजबूती से खड़ी हैं, लेकिन बाजार में एक ऐसी कंपनी आ गई है जो हर मामले में इन दोनों कंपनियों को टक्कर दे रही है. मारुति की कारों को हमेशा से ही कम मेंटेनेंस खर्च और माइलेज के लिए जनता जाता है. हालांकि जब सेफ्टी की बात आती है तो मारुति की कारों पर भरोसा कम हो जाता है.

बात करें मारुति कि सबसे ज्यादा बिकने वाली Swift और WagonR जैसी हैचबैक कारों की, तो इनमें माइलेज तो अधिक मिलता है लेकिन सुरक्षा के मामले में इन कारों पर कंपनी ने कम ध्यान दिया है. यही वजह है कि GNCAP क्रैश टेस्ट में Swift और WagonR जैसी कारों को मजह 1 और 2 स्टार से संतुष्ट होना पड़ा. हालांकि, अगर आप इनकी कीमत पर एक अच्छी परफॉर्मेंस वाली सेफ कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको हम एक ऐसी ही कार के बारे में बताने वाले हैं…

यह भी पढ़ें: कल की आई कार तोड़ रही Tata-Mahindra के ग्राहक, एक महीने में कर डाली बंपर बिक्री, Hyundai के भी छूटे पसीने

ये कार है बेहतर ऑप्शन
इंडियन मार्केट में आपको स्विफ्ट या वैगनआर की कीमत पर टाटा टियागो (Tata Tiago) हैचबैक मिल जाएगी। यह कार परफॉर्मेंस, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में मारुति की इन दोनों कारों के मुकाबले में कहीं भी पीछे नहीं है. कीमत को देखें तो टाटा टियागो की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये और वैगनआर की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है.

इस कीमत पर टाटा टियागो परफॉरमेंस के साथ बेहतर सेफ्टी की भी गारंटी देती है. टाटा टियागो को ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग दिए गए हैं. यह अपने सेगमेंट की एकमात्र इतनी सेफ कार है.

यह भी पढ़ें: बारिश में भी बिंदास चला सकेंगे बाइक, पानी और धूप से बचाएगा ये कवर, पूरे मानसून सस्ते में बन जाएगा काम

टाटा टियागो का इंजन
टाटा टियागो में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86 बीएचपी की पॉवर 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार सीएनजी वैरिएंट में भी उपलब्ध है. सीएनजी मोड में यह इंजन 73 बीएचपी की पॉवर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार पेट्रोल में इसकी माइलेज 19.01kmpl है जबकि सीएनजी मोड में यह 26.49km/kg की माइलेज दे सकती है.

फीचर्स भी हैं शानदार
इस कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बैक वाइपर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है.

Tags: Auto News, Automobile, Cars

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More