घर खुला रखना खतरे से खाली नहीं, आधी रात घुस आया 8 फुट का अजगर, देखकर कांप उठे लोग

आप अपने घर में टीवी देख रहे हों और ठीक उसी समय पता चले कि आपसे कुछ कदमों की दूरी पर एक विशालकाय अजगर इंतजार कर रहा है, फ‍िर… सोचकर भी डर लगता है. मगर ऑस्‍ट्रेल‍िया में एक पर‍िवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. आधी रात जब पर‍िवार के कुछ लोग कमरे से बाहर निकले तो दालान में इतने लंबे सांप को घूरता हुआ देखकर चिल्‍लाने लगे. गनीमत रही कि अजगर शांत था और कुछ नहीं किया.

फेसबुक पर जेरेमी रेप्टाइल रिलोकेशन टाउन्सविले की ओर से यह तस्‍वीर शेयर की गई है. कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, तो क्या आप इसे एक घरेलू घुसपैठिया कहते हैं, या एक घरेलू घुसपैठिया रोकने वाला पहरेदार. जो किसी को घर के अंदर नहीं आने देगा. जेरेमी ने बताया कि रात के करीब 11 बज रहे होंगे. हम लोग कमरे से निकले ही थे कि यह नजर आया. इसकी लंबाई तकरीबन 2.5 मीटर है. न्‍यूजवीक से बात करते हुए जेरेमी ने बताया कि सांप शायद छत की ओर से आया था. क्‍योंकि रसोई की छत खुली हुई थी और फ‍िटिंग का काम होने वाला था. वहीं से इसे रास्‍ता मिला और घर में चढ़ गया.

आमतौर पर शांत होती यह प्रजात‍ि
जेरेमी ने बताया कि यह काफी शांत था. इसका वजन 13 से 17 पाउंड के बीच था, लेकिन फिर भी इसे वहां से निकालना इतना मुश्क‍िल नहीं था. किसी उपकरण की भी जरूरत नहीं हुई. हमने इसके सामने सिर्फ कैच बॉक्‍स रखा और पूंछ को हिलाया. सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर यह कैचबॉक्‍स में जाकर कैद हो गया. यह प्रजात‍ि आमतौर पर काफी शांत होती है और शायद ही कभी इंसानों के लिए खतरा बनती हो. हालांकि, अगर कोई इन्‍हें परेशान करने की कोश‍िश करे तो यह खतरनाक भी हो कसते हैं. यहां तक क‍ि निगल भी सकते हैं. फेसबुक पर हजारों लोगों ने कमेंट्स किए और इसे भयानक बताया.

जहर नहीं, कसकर जान ले लेते
न्यूजवीक के अनुसार, कार्पेट पाइथम अजगरों की एक प्रजात‍ि है जो ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर पाए जाते हैं. इनकी बनावट की वजह से इनका नाम कार्पेट पाइथम रखा गया है. क्वींसलैंड पर्यावरण और विज्ञान विभाग के अनुसार,यह 13 फीट तक लंबे हो सकते हैं. हालांकि, अधिकांश 8 फीट से अधिक लंबे नहीं होते. यह प्रजात‍ि जहरीली नहीं होती. लेकिन अगर किसी को कस लें तो दबाकर जान ले लेते हैं.

Tags: Amazing news, Interesting news, Trending news, Viral news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More