4 दिन पहले गया स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाइल, फिर युवक ने चुराया दूसरे का फोन, जानें आगे क्या हुआ



कुंदन कुमार/गया. गया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक का फोन खो जाने पर मोबाइल चुराने के लिए उसी स्टेशन पर पहुंच गया. दरअसल, गया रेलवे स्टेशन आने के दौरान चार दिन पूर्व एक युवक का मोबाइल फोन खो गया था. इससे वह बहुत परेशान था. चार दिन बाद वह युवक फिर गया स्टेशन पहुंच गया. यहीं पर एक अन्य यात्री का मोबाइल फोन चुरा लिया. मोबाइल चोरी करते हुए कंट्रोल रूम से देखा जा रहा था, तभी रेल पुलिस मौके पर पहुंच युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. युवक चंदन कुमार नालंदा का रहने वाला है.
ऐसे आया पकड़ में
गया रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी सुष्मिता टुडू द्वारा निगरानी के क्रम में देखा गया कि एक युवक मोबाइल चोरी कर रहा है. इसके बाद गया आरपीएफ और सीआईबी की टीम को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1बी के सामने स्थित आरएमएस बिल्डिंग के समीप से संदिग्ध अवस्था में युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक से पुलिस ने पूछताछ की.

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता शिक्षक हैं. वह नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि वह गया में रहकर पढ़ाई करता है. वह ग्रेजुएशन पार्ट 1 का छात्र है. चार दिन पहले गया रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल फोन खो गया था, जिस वजह से वह किसी अन्य यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर रहा था.

ग्रेजुएशन पार्ट वन का स्टूडेंट है
आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि संदेह होने पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी के 2 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ. दोनों मोबाइल के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि वह अपने पिता की अनुमति के बगैर गया में रहकर पढ़ाई करता है. अभी ग्रेजुएशन पार्ट वन का स्टूडेंट है. चार दिन पहले उसका मोबाइल गया स्टेशन पर खो गया था. जिस वजह से आज उसने किसी अन्य यात्री यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया है. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये है. उसे गया रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. जहां प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More