Samastipur News : 4 वर्षीय स्नातक में 12 जून तक ही होगा आवेदन, लगेगा इतना फीस, जानें प्रोसेस 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रितेश कुमार/समस्तीपुर. LNMU से 4 वर्षीय स्नातक करना है तो आपके पास कल तक का ही मौका है. इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस संबंध में एलएनएमयू के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की सीबीसीएस आधारित 4 वर्षीय स्नातक (कला विज्ञान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठा) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल को चालू किया गया है. जो छात्र छात्रा अपना नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर चुके हैं वह विलंब शुल्क के साथ 12 जून तक आवेदन कर लें.

जानिए क्या है नियम
बताया जाता है कि 12 जून से पहले ₹700 के साथ आवेदन छात्र-छात्रा कर सकेंगे. नामांकन पोर्टल में कॉलेज वाइज विषयों की जानकारी दी गई है. छात्र अधिकतम 5 कॉलेज में नामांकन के चॉइस देंगे. जिसका चयन इंटरमीडिएट के अंक के आधार पर होगा नामांकन संबंधित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कुल 4 स्टेजो में भरे जाएंगे.

साथ ही इसमें किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन प्राप्त करने अथवा शिकायत दर्ज करने के लिए संबंधित छात्र-छात्रा admission.lnmu@gmail.com या मोबाइल नंबर 9771884350 या 7070100669 पर कॉल कर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

नामांकन से परिणाम तक एक नए पोर्टल पर
निवर्तमान कुलसचिव प्रो. मुस्ताक अहमद ने कहा कि सीबीसीएस के तहत क्रेडिट आधारित 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बिहार राज्य में पहली बार शुरू हो रहा है. इसलिए मिथिला विश्वविद्यालय में नामांकन से लेकर परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा परिणाम की घोषणा होने तक के लिए एक नए पोर्टल का निर्माण किया गया है. जिसमें इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि छात्रों को किसी भी प्रकार की कठिनाई आना हो अगर ऐसे में छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो दिए गए नंबर या ईमेल पर अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जिससे छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 19:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें