Reels Craze: सागर में यहां रुपये खर्च कर लोग बनवा रहे रील्स, 360 डिग्री वाले वीडियो की डिमांड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर: इन दिनों रील्स बनाने के लिए लोगों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. अपना वीडियो अलग दिखाने के लिए लोगों में हमेशा कुछ न कुछ नया करने की होड़ मची रहती है. अभी रिल्स बनाने का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसमें 360 डिग्री का वीडियो बनाया जाता है और बाकायदा इसके लिए रुपए भी खर्च किए जा रहे हैं.

इस रील के लिए लोग कम से कम 30 रुपये तक खर्च कर रहे हैं. 360 डिग्री यानी कि कैमरा सेल्फी स्टिक पर होता है और आप एक जगह पर खड़े रहते हैं. रिकॉर्डिंग चालू होते ही यह स्टैंड गोल-गोल घूमता है और आपका वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है. करीब 30 सेकंड का वीडियो इससे बनता है. इस तरह का वीडियो बनवाने के लिए लोगों का खासा उत्साह देखा जा रहा है.

सागर में यहां चल रहा मेला
सागर के संजय ड्राइव रोड पर स्थित मां महलवार देवी मंदिर के पास आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सागर महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है. जिसमें विलुप्त होती जा रही संस्कृतियों को तो जीवंत किया ही जा रहा है. साथ ही आधुनिक तकनीकों से युक्त चीजें भी यहां पर लाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी न किसी प्रकार से मन लगा रहे.

पहले शादियों में होती थी ऐसे शूटिंग
इसी क्रम में यहां पर 360 डिग्री सेल्फी लेने वाली मशीन भी लगवाई गई है. मशीन का संचालन करने वाले दीपक बताते हैं कि आजकल इस तरह की वीडियो बनवाने के लिए ट्रेंड चल रहा है. पहले यह दूसरे शहरों में थी, जिसे शादी विवाह के कार्यक्रमों में देखा जाता था, लेकिन मेले के माध्यम से शहर वासियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.

रोज 250 रील बनाता है
आगे बताया कि बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर लोग इस तरह की वीडियो बनवाने के लिए दिखाई दे रहे हैं. ₹30 में एक व्यक्ति का वीडियो बनता है. युवाओं में युवतियों में इसके लिए काफी क्रेज दिखाई दे रहा है. शाम 5:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक रोजाना औसतन 250 लोगों के सेल्फी वीडियो बना रहे हैं. यह मेला 30 जून तक चलेगा.

Tags: Instagram video, Local18, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें