OMG! इंदौर के इस इलाके में स्ट्रीट डॉग्स की मौज, शोरूम के अंदर AC की हवा में होती है सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेघा उपाध्याय/इंदौर: शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में बेजुबानों के प्रति जो इंसानियत है, उसे देख कर आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. यहां पर बड़ी-बड़ी दुकानें हैं, जिनमें बाकायदा ऐसी लगे हुए हैं, लेकिन यहां सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों को भी आने की अनुमति है. यहां पर हर एक शोरूम ने स्ट्रीट डॉग्स को अडॉप्ट कर रखा है.

यह डॉग्स भरी धूप के दौरान दुकान के अंदर ही AC और पंखे में रहते हैं. उन्हें खाना और दूध भी मिलता है. इतना ही नहीं यहां पर हर एक डॉग को वैक्सीनेट करवाया जाता है, जिसका खर्चा दुकान मालिक ही उठाते हैं. इससे यह डॉग सभी इंफेक्शन और बीमारियों से मुक्त रहते हैं और जीवन आसानी से बिना किसी बीमारी के जी रहे हैं.

दिनभर दुकान में रहते हैं
एक दुकान के मालिक विजय किंगरानी बताते हैं कि उनकी दुकान में शुरू से ही तीन से चार डॉग हमेशा रहते हैं. अगर किसी दिन किसी कारणवश दुकान न खुले तो वे दुकान के बाहर ही इंतजार करते हैं. बताया कि दिनभर यह डॉग यहीं सोते हैं और कितनी भी भीड़ आ जाए उन्हें किसी बात का डर नहीं होता. ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते.

लोग कुत्तों को रोड पर छोड़ देते हैं
एक अन्य दुकान मालिक ने बताया कि लोग कुत्तों की महंगी ब्रीड खरीद लेते हैं और फिर कुछ बीमारी या देखभाल न हो पाने के कारण उन्हें गलियों में छोड़ जाते हैं. ऐसे में उनकी मदद करना ही हमारा कर्तव्य है. दो समय का खाना और सुकून भरी नींद ही उनकी सबसे बड़ी जरूरत है. अगर हर कोई व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो कोई भी बेजुबान भूखा नहीं सोएगा और बीमारियों से नहीं तड़पेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 17:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें