हाथों में हथौड़ा, उंगलियों में सिगरेट और चेहरे पर खून, रणबीर की नई फिल्म की टीजर है जबरदस्त, पहले नहीं देखा ऐसा रूप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनमल’ का प्रीटीजर रविवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में रणबीर के गैंगस्टर लुक को भी दिखाया गया है. टीजर में रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लिए मास्क पहने एक व्यक्ति से लड़ने के लिए जा रहे हैं. रणबीर के चेहरे पर गुस्सा दिख रहा है. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है. इस टीजर में रणबीर कपूर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. टीजर रिलीज होने के बाद से रणबीर कपूर के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही फिल्म में तृप्ति दामिरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. रणबीर कपूर पहले बार इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे.

इससे पहले रणबीर कपूर कई शानदार किरदारों से अपने फैन्स का दिल जीत चुके हैं. स्वीट और कलाकार के किरदार को भी रणबीर ने पर्दे पर जीवंत किया है. अब देखना होगा कि रणबीर कपूर गैंगस्टर के लुक में अपने दर्शकों का कितना ध्यान अपनी तरफ खींच पाते हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फैन्स ने भी टीजर के वीडियो पर कमेंट्स किए हैं. रणबीर के फैन्स को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
” isDesktop=”true” id=”6484519″ >

गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म गैंगस्टर्स की दुनिया की सैर कराती है. जिसमें रणबीर कपूर भी एक खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं. रणबीर कपूर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. रणबीर ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

परिणीति चोपड़ा को ऑफर की गई थी फिल्म
बता दें कि फिल्म के फीमेल लीड किरदार को पहले परिणीति चोपड़ा को ऑफर किया गया था. लेकिन अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता के कारण परिणीति चोपड़ा इस फिल्म को नहीं कर पाईं थीं. इसके बाद फीमेल लीड रोल के लिए रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया था. अब फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Tags: Anil kapoor, Ranbir kapoor, Rashmika Mandana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें