Govinda Wish: अधुरी रह गई शादीशुदा गोविंदा की यह ख्वाहिश! इस खूबसूरत एक्ट्रेस को देना चाहते थे दिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एक समय था जब गोविंदा की साल में 8 से 9 फ़िल्मों तक रिलीज़ होती थी और पैसा भी कमाती थीं. उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, ख़ास डायलॉग और पंच लाइन जो उनके लिए ही लिखे जाते थे, उनके रंग बिरंगे चटखदार कपड़े, कमाल का उनका डांस- ये सब काफ़ी थे बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए. इसके साथ ही वह बॉलीवुड के सबसे चेहते सितारों में एक रहे हैं.

गोविंदा ने 90 के दशक की सभी दिग्गज अभिनेत्रियों संग स्क्रीन शेयर किया. हालांकि करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. लेकिन गोविंदा इन एक्ट्रेस को छोड़ बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को बेहद पसंद किया करते थे. इस बारे में खुद गोविंदा ने बताया था, यहां तक उन्होंने ये तक कह दिया था कि अगर वो शादी शुदा नहीं होते, तो वो उन्हें अपना दिल देते.

करीब पांच पहले यानी 2018 में गोविंदा ने बीबीसी से एक इंटरव्यू के इस बारे में खुलासा कर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने बातचीत में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की तारीफें करते हुए अपने दिल की बातें भी शेयर किया था. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि माधुरी दीक्षित मुझे बहुत पसंद हैं. अगर मेरी शादी नहीं हुई होती तो पक्का उधर देखता. आज के दौर में इतनी अच्छी अभिनेत्रियां कहां मिलती हैं.

Govinda madhuri

बताते चलें, माधुरी दीक्षित और गोविंदा की जोड़ी को ऑन स्क्रीन पाप का अंत, महासंग्राम, बड़े मियां छोटे मियां और इज्जतदार जैसी शानदार फिल्मों में एक साथ से देखने को मिला था. इन दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. माधुरी के अलावा गोविंदा की जोड़ी करिश्मा-रवीना के साथ पसंद की जाती थी . वहीं माधुरी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ काफी पसंद की जाती थी. माधुरी की पहली हिट तेजाब फिल्म भी अनिल कपूर संग रही हैं. इस फिल्म से पहले भी माधुरी कई फिल्में कर चुकीं थी, लेकिन इस फिल्म के बाद लोगों के बीच उन्हें पहचान मिली थी.

बता दें कि गोविंदा ने करियर के शुरुआती दिनों में ही सुनीता से लव मैरिज कर ली थी, लेकिन एक साल तक उन्होंने इस शादी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद इससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. वहीं माधुरी की बात करें तो उन्होंने डॉ श्री राम नेने से शादी की है.

Tags: Entertainment news., Govinda, Madhuri dixit

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें