मात्र 70 रुपये सालाना फीस देकर इस लाइब्रेरी में करें पढ़ाई, अपने घर भी ला सकते हैं किताब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य आनंद/गोड्डा. अगर आप पढ़ने के लिए किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं या बिना किसी बाधा के पढ़ाई करना चाहते हैं तो झारखंड के गोड्डा के हटिया चौक स्थित जिला केंद्रीय पुस्तकालय माकूल स्थान है. यहां मात्र 70 रुपये के सालाना फीस पर आप इत्मीनान से पढ़ाई कर सकते हैं. यहां शांत माहौल में पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है.

इस पुस्तकालय में हिंदी, अंग्रेजी, साहित्य, कॉम्पीटिशन से संबंधित पुस्तकें, जिसमें एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, यूपीएससी, बीपीएससी, जेईई, नीट सहित कई पुस्तकें उपलब्ध हैं. इस पुस्तकालय में दो स्टडी रूम, पुस्तकालय कक्ष, लंच रूम, फ्री वाई-फाई, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, पार्किंग एरिया आदि सुविधाएं मौजूद हैं.

पुस्तकालय के तकनीकी सहयोगी दीपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस पुस्तकालय में रोजाना लगभग 120 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. यहां कुल 368 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है. लाइब्रेरी के खुलने का सुबह नौ बजे है. वहीं, शाम के आठ बजे तक यह खुला रहता है. इस पुस्तकालय में हर उम्र के छात्र व छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आ सकते हैं. एक चीज जो इस पुस्तकालय को खास बनाती है वो यह कि कॉम्पीटिशन की किताबों को छोड़ कर अगर कोई साहित्य की किताब घर ले जाकर पढ़ना चाहता है तो उसे वो 15 दिनों तक के लिए घर ले जा सकता है.

बता दें कि, गोड्डा का यह केंद्रीय पुस्तकालय अंग्रेजों के जमाने से मौजूद है. आजादी के बाद कुछ वर्षों तक किसी कारणवश यह बंद हो गया था. लगभग 20 वर्षों तक बंद रहने के बाद स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के सहयोग से इस पुस्तकालय को दोबारा शुरू करवाया गया. जिला के डीएमएफटी फंड से कई नई किताबें, एलईडी टीवी और अन्य आधुनिक सामान लगा कर लाइब्रेरी को पुनः शुरू किया गया.

Tags: Godda news, Jharkhand news, Library, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें