
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने हाल ही में अल्ट्रोज आईसीएनजी (Tata Altroz iCNG) लॉन्च की थी. इसकी शुरुआती कीमत 7.55 लाख रुपये है, वहीं इसका टॉप मॉडल की कीमत 10.55 लाख रुपये है. यह कार मल्टिपल ट्रिम्स में उपलब्ध है. इसके टॉप स्पेक मॉडल में सनरूफ का फीचर भी मिलता है.
टाटा अल्ट्रोज का यह मॉडल ट्विन सीएनजी सिलेंडर सेटअप की वजह से भी काफी पॉपुलर है. अब कंपनी अपने कुछ दूसरे मॉडल्स में भी इसका इस्तेमाल करने वाली है. जल्द ही टिआगो और टिगोर को भी कंपनी ट्विन सिलेंडर के साथ बाजार में उतारने वाली है.
यह भी पढ़ें : मारुति की नई ‘छोटू’ कार लॉन्च, कीमत 5 लाख से भी कम, भर-भर के मिलेगा माइलेज
मिलेगा ज्यादा बूट स्पेस
नॉर्मल सिंगल सिलेंडर साइज में काफी बड़ा होता है और काफी बूट स्पेस को ऑक्यूपाई करती है. इसलिए टाटा ने सिलेंडर को 2 हिस्सों में डिवाइड कर दिया है और बूट फ्लोर के नीचे इसे प्लेस किया है. इससे 210 लीटर का एक्सट्रा बूट स्पेस मिलता है. कंपनी का कहना है कि Altroz जिस ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित है, उसे हमेशा इसी सेट-अप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था.
यह भी पढ़ें : VIDEO: महिंद्रा थार ने मनवाया मजबूती का लोहा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े
पंच में मिलेगा ड्यूल सिलेंडर
अब हमें पता चला है कि टाटा मोटर्स ने इस अनोखे ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेट-अप के लिए पेटेंट फाइल किया है. यह ट्विन सिलेंडर पंच iCNG में भी इस्तेमाल किया जाएगा. जो ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित है और ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था. लेकिन Tata Motors ने पुष्टि की है कि Tiago हैचबैक और Tigor कॉम्पैक्ट सेडान को भी यह सेट-अप मिलेगा. हालांकि, ये मॉडल पुराने X0 प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टाटा ने इन मॉडलों में इसे कैसे स्टैबलिश किया और क्या यह अंडरबॉडी-माउंटेड स्पेयर व्हील को भी बनाए रखने में सक्षम होगा.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:21 IST









