छपरा के इस स्टेशन पर रुकने लगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, पटना और गोरखपुर जाना होगा आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल कुमार/छपरा. बिहार के सारण जिला के श्याम कौड़िया स्टेशन पर गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है. इस ट्रेन के यहां स्टॉपेज होने से इलाके के निवासियों में खुशी है. यहां के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने के लिए अभी तक बस पर निर्भर होना पड़ता था. इसमें उन्हें 250 रुपये किराया खर्च होता था. जबकि, अब सिर्फ 50 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन से लोग पटना की यात्रा कर सकेंगे. श्याम कौड़िया स्टेशन पर गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होने का लोगों ने स्वागत किया है.

वाराणसी मंडल के सूचना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अशोक कुमार ने बताया कि मशरक-छपरा कचहरी रेलखंड पर श्याम कौड़िया स्टेशन पर गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव से इसुआपुर सहित इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें पटना आने-जाने के लिए बस में अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15079/80 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर 10 जून, 2023 से अगले आदेश तक छपरा कचहरी-मशरक रेलखंड के श्याम कौड़िया स्टेशन पर ठहराव दिया गया है.

लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार किया व्यक्त

श्याम कौड़िया स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय सांसद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. स्थानीय लोगों ने गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को सारण जिले के श्याम कौड़िया स्टेशन पर ठहराव देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है. इसके ठहराव से इलाके के लोगों को फायदा होगा. लोगों को इलाज, शिक्षा एवं व्यापार के लिए पटना और गोरखपुर आने-जाने में सुविधा होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें