
लखेश्वर यादव/जांजगीर चाम्पा. जिले के नवागढ़ नगर पंचायत में रहने वाली संतोषी बंजारे 6 जून से कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन में बैठी है. युवती ने जिला प्रशासन पर मुख्यमंत्री सल्म स्वास्थ्य योजना के मोबाइल अस्पताल में एक्सपायरी दवा वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है. जब तक एक्सपायरी दवा के वितरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रखने की बात कही है. युवती के आरोप और मांग को अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने समर्थन किया है और आगामी विधानसभा सत्र में मामले को लेकर मंत्री शिव डहरिया को घेरने का दावा किया.
युवती के मुताबिक 27 अक्टूबर 2022 को नवागढ़ में लगे मुख्यमंत्री सल्म स्वास्थ्य योजना के मोबाइल अस्पताल में अपनी मां को उपचार के लिए लेकर पहुंची. जहां स्टॉफ द्वारा बदसलुकी की गई और उपचार में आना-कानी कर उन्हें जिंक और विटामिन की दवा दे दी. दोनों ही दवा एक्सपायर हो थी. जिसकी जानकारी मोबाइल अस्पताल में दी गई. जहां के कर्मचारियों ने उन्हें भगा दिया.
जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
इस मामले की शिकायत 28 अक्टूबर 2022 को कलेक्टर और एसडीएम से की गई. मामले की जांच की गई. कुछ लोगों को दोषी भी पाया गया, लेकिन अब तक उन पर कार्रवाई नहीं की गई. डॉक्टर जिला समन्वयक और स्टॉफ पर कार्रवाई को लेकर संतोषी बंजारे अनशन पर बैठी है.
विधानसभा में उठाया जाएगा मुद्दा
अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की बसों में एक्सपायरी डेट की दवा वितरण की शिकायत लगातार आ रही है. दवाई सप्लाई करने वाला उसको सत्यापित करने वाले और बस में फार्मासिस्ट को जानकारी होनी चाहिए. अभी कलेक्टर कार्यालय में अनशन में बैठी प्रार्थिया का मामला संज्ञान में आया है. इसको विधानसभा में उठाएंगे और सम्बंधित जो आधिकारी है उनको भी इस बात से अवगत कराएंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:47 IST









