
हाइलाइट्स
बारिश में बाइक चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है.
बारिश के कारण कई बार घर से निकलने में देरी हो जाती है.
ऐसे में ‘रेन कवर’ आपको भीगने से बचा सकता है.
Bike Rain Cover: मानसून अब दस्तक देने को है और कुछ ही दिनों में देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी. बारिश के दिनों में उन लोगों को ट्रैवल में सबसे ज्यादा परेशानी होती है जो टू-व्हीलर चलाते हैं. बारिश के वजह से कई बार ऑफिस जाने में देरी हो जाती है, तो कई बार हमें घर से निकलने का प्लान बदलना पड़ता है.
कई लोग रेनकोर्ट पहनकर बाइक-स्कूटर चलाते हैं लेकिन भारी बारिश से बचाने के लिए ये भी ज्यादा कारगर साबित नहीं होता है. ऐसे में आप रेन एंड सनरूफ कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बाइक और स्कूटर पर आसानी से फिट हो जाता है. ये कवर आपको बारिश के साथ-साथ धूप से भी बचाता है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. इसे लगाकर आपको बाइक चलाने में भी कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी.
रेन कवर देगा बारिश से प्रोटेक्शन
ये रेन कवर किसी भी बाइक या स्कूटर में आसानी से फिट हो जाता है. ये कवर पूरी तरह वाटरप्रूफ होता है. इसे लगाने के बाद आपका सिर बारिश में नहीं भीगेगा, लेकिन इसमें पैर वाले हिस्से को बचाना मुश्किल होता है. ये बाइक के सामने से होते हुए पीछे के को कवर कर लेता है. अगर बाइक में कोई पीछे बैठता है तो ये कवर उसे भी भीगने से बचाएगा.
आसानी से हो जाता है इनस्टॉल
इस कवर के आगे और पीछे का हिस्सा ट्रासंपेरेंट पॉलीथिन से बना होता है जबकि ऊपर वाटरप्रूफिंग के लिए पैराशूट क्लॉथ का इस्तेमाल किया जाता है. हल्की-फुल्की बारिश में यह कवर आपको भीगने से बचाएगा लेकिन अगर बारिश तेज हुई तो इसमें आपके पैर भीग जाएंगे.
इसे बाइक या स्कूटर में फिट करना बेहद आसान है. इसे लगाने के लिए इसके किट में इंस्टालेशन गाइड भी आता है. जरूरत न होने पर इसे आसानी से निकाला भी जा सकता है. बाजार में रेन एंड सनरूफ कवर आपको 800 से 1000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा. इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.
.
Tags: Auto News, Bikes, Car Bike News, Monsoon, Scooter
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:41 IST









