Delhi University: अब डीयू से भी कर सकेंगे बीटेक, इतनी है परिवार की आय, तो नहीं लगेगी फीस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi University B.Tech Admission: अब आप दिल्ली विश्वविद्यालय से भी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर सकेंगे. हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति ने संस्थान में बीटेक प्रोग्राम शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है. साथ ही इसमें कम आय वर्ग वाले छात्रों को छूट देने का भी फैसला किया गया है. जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके से आने वाले छात्र भी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर सकेंगे.

रिपोर्ट में विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति के सदस्य के हवाले से बताया गया है कि, बीटेक कोर्स की सालाना फीस 2.16 लाख रुपए होगी. इसमें 4,00,000 तक की इनकम वाले परिवार के छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी. वहीं 4-8 लाख रुपए तक आय वर्ग वाले छात्रों को आधी फीस देनी होगी. इससे ऊपर की आय वर्ग वाले छात्रों को पूरी फीस देनी होगी.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

शिक्षकों की होगी नियुक्ति
बीटेक कोर्स शुरू करने के फ़ैसले के बाद विश्वविद्यालय के टेक्निकल स्ट्रीम में शिक्षकों की भी ज़रूरत होगी. इसलिए इस संकाय के लिए 72 शैक्षिक एवं 48 गैर शिक्षक पदों की भर्ती की भी मंज़ूरी ली जा चुकी है. जिसमें फिलहाल 14 शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. गौरतलब है कि अब तक विश्वविद्यालय में टेक्नोलॉजी के कोर्स संचालित नहीं थे. क्योंकि एनएसआईटी और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को अलग से विश्वविद्यालय बना दिया गया था. लेकिन अब नए सत्र से बीटेक प्रोग्राम शुरू होने जा रहे हैं, जिनमें जेईई मेन्स के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
Top Colleges in India: यहां से कर लिया एमबीए या बीटेक, तो करोड़ों के पैकेज पर लगेगी नौकरी
DU Admission : डीयू में अब CUET के जरिए होंगे PhD में एडमिशन, 5 साल के LLB प्रोग्राम को भी मंजूरी

Tags: Admission, Delhi University, Education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें