क्यों और किस लिए किया Call? रिसीव करने से पहले मिलेगी जानकारी, ऐपल लाने वाला है तगड़ा फीचर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ऐपल जुलाई में लॉन्च करेगा ios 17 ऑपरेटिंग सिस्टम
ios 17 ऑपरेटिंग सिस्टम में मिलेगा लाइव वॉइस मेल फीचर
इस फीचर से आपको अनचाही कॉल से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली. आपके आईफोन पर कई बार Unknown नंबर से कॉल आती होगी और जब आप कॉल रिसीव कर लेते होंगे, तो आपको लगता होगा कि, क्यों इसकी कॉल को रिसीव कर लिया. लेकिन अब इस समस्या का समाधान होने वाला है और आपको Unknown नंबर की कॉल रिसीव करने से पहले ही कॉल करने की वजह की जानकारी मिल जाएगी.

दरअसल ऐपल एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें कॉल रिसीव न करने पर आईफोन खुद ब खुद कॉल करने वाले से कॉल करने की वजह पूछेगा और आपको उसके दिए हुए उत्तर की जानकारी आईफोन की डिस्प्ले पर टेक्स्ट के रूप में दिखाएगा. जिसके बाद आपके लिए कॉल रिसीव करना जरूरी है, तो आप उस कॉल को रिसीव कर सकेंगे. साथ ही अगर कॉल किसी इंश्योरेंस कंपनी या कॉल सेंटर से है, तो आप उसे रिजेक्ट कर सकेंगे. आइए जानते हैं ऐपल के लॉन्च होने वाले नए फीचर के बारे में…

यह भी पढ़ें : लाइट जाने पर नो-टेंशन! 20W की PHILIPS T Beamer देगी दिन जैसा उजाला, खुद हो जाएगी चार्ज, मिलेगा घंटे का बैकअप

ऐपल का नया फीचर
ऐपल ने पिछले दिनों अपनी सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2023 का आयोजन किया. इसमें कंपनी ने अपना AR हेडसेट Apple Vision Pro लॉन्च किया, जिसका ऐपल लवर्स को काफी समय से इंतजार था. इसके साथ कंपनी ने मैकबुक एयर प्रो 15 इंच से पर्दा उठाया और आने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 की पहली झलक भी दिखाई. iOS 17 में ऐपल ने लाइव वॉइस मेल फीचर दिया है, जो कॉल करने वाले से खुद ब खुद कॉल करने की वजह पूछेगा और उसे अंग्रेजी में ट्रांसलेट करके आपके आईफोन की डिस्प्ले पर दिखाएगा.

ऐपल का लाइव वॉइस मेल फीचर
ऐपल ने अपने लाइव वॉइस मेल फीचर के बारे में WWDC 2023 में बताया था कि, ये फीचर iOS 17 के साथ आएगा. फिलहाल इस फीचर के लॉन्च होने की तारीख के बारे में नहीं बताया गया. लेकिन ये काम कैसे करता है, ये जरूर बताया गया है.

यह भी पढ़ें : नॉर्मल Fan बन जाएगा AC! 900 रुपये की डिवाइस लगाते ही हिल स्टेशन जैसी मिलेगी ठंडी हवा

दरअसल जब भी आपको कोई कॉल करेगा और आप उसका फोन नहीं उठा पाते हैं, तो लाइव वॉइस मेल फीचर एक्टिव होकर कॉल करने वाले से कॉल करने की वजह पूछेगा और उसके उत्तर को ट्रांसलेट करके आपके आईफोन की डिस्प्ले पर अंग्रेजी में ट्रांसलेट करके दिखाएगा. इसके बाद आप तय कर सकते है कि, कॉल करने वाले को आपको क्या उत्तर देना है.

लाइव वॉइस मेल फीचर कब होगा लॉन्च
ऐपल का ये नया फीचर  iOS 17 के साथ आएगा. लेकिन फिलहाल इंडिया में इस iOS 17 के लॉन्च करने की कोई जानकारी शेयर नहीं की गई, लेकिन यूरोप में जुलाई 2023 में अ iOS 17 लाइव वॉइस मेल फीचर के साथ लॉन्च हो जाएगा.

Tags: Apple, Iphone, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें