एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, बरसों से लड़ रहे थे कैंसर से जंग, दूरदर्शन के ‘बुनियाद’ में निभाया था अहम किरदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. दिग्गज एक्टर और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मंगल ढिल्लों का आज को लुधियाना में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वह ‘बुनियाद’ और ‘जूनून’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं. 1986 में शो ‘बुनियाद’ में उन्हें लुभाया राम के रोल में देखा गया था. उन्होंने 1993 के शो ‘जुनून’ में सुमेर राजवंश की भूमिका निभाई. मंगल ढिल्लों को आखिरी बार साल 2000 में टीवी शो नूरजहां में देखा गया था. उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी.

मंगल ढिल्लों ने ‘खून भरी मांग’, ‘दयावान’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया था. आखिरी बार 2017 की फिल्म ‘तूफान सिंह’ में नजर आए थे. उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी और ‘खालसा’ नाम की फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जो सुपरहिट हुई थी. उन्हें फिल्म खालसा के लिए पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

एक्टर यशपाल शर्मा ने फेसबुक पर मंगल ढिल्लों की खबर शेयर करते हुए दुख जताया. उन्होंने लिखा, “मंगल ढिल्लों जी. आपकी आत्मा को शांति मिले.” पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता श्री मंगल ढिल्लों के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ.”

Tags: Bollywood actors, TV Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें