अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. यूपी के कानपुर वासियों के लिए एक अच्छी खबर है शहर को 170 नई इलेक्ट्रिक बस की सौगात मिली है. अभी तक कानपुर महानगर में कुल 99 इलेक्ट्रिक बसें चल रही थीं. गर्मी में कानपुरवासियों ने इस इलेक्ट्रिक बस का सफर भी अधिक किया है, जिससे कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट को भी मुनाफा हुआ है. बता दें कि कानपुर शहर में बसों की डिमांड की गई थी, लेकिन अभी शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 170 एसी इलेक्ट्रिक बस आवंटित हुई हैं. यह बसें कानपुर के 10 नए रूटों पर चलाई जाएंगी. इन रूटों पर कानपुर के ग्रामीण अंचलों को जोड़ने का काम किया जाएगा.
बहरहाल, कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट ने यूपी सरकार से 250 इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड की थी. सिटी ट्रांसपोर्ट की योजना थी कि अगर कानपुर को यह बसें मिल जाती हैं, तो इनको शहर के 38 रूटों पर चलाया जाएगा. हालांकि कानपुर स्मार्ट सिटी के तहत 170 एसी इलेक्ट्रिक बस शहर को आवंटित हुई है. यह बसें 31 अगस्त 2023 तक कानपुर आ जाएंगी. कानपुर वासियों को हर 10 मिनट पर एक इलेक्ट्रिक बस मिलेगी.
नई बसें आने के बाद रूट का विस्तार किया जाएगा
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के मुताबिक, नई बसों को कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाने की तैयारी है. इन बसों को रामादेवी से श्यामनगर, बड़ा चौराहा, आईआईटी, रामादेवी से नौबस्ता, नौबस्ता से किसान नगर, मकड़ी खेड़ा से बिल्हौर, फजलगंज से विजयनगर, फजलगंज से नौबस्ता ,घाटमपुर, फजलगंज से भौति माती, मकड़ी खेड़ा से शोभन शिवराजपुर रामादेवी से बड़ा चौराहा चिड़ियाघर गंगा बैराज तक चलाया जाएगा.
आपके शहर से (कानपुर)

कानपुर की लुटेरी पुलिस! कार का पीछाकर सर्राफा कारोबारी से लूट ली 50 किलो चांदी, इंस्पेक्टर और दरोगा हिरासत में

कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला, युवक की हत्या कर काट डाले कई अंग, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा..

कानपुर में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें Video

Kanpur Airport: कानपुर के नए एयरपोर्ट से शुरू हुआ संचालन, पहले दिन बेंगलुरु और दिल्ली के यात्रियों ने किया सफर

NIRF Ranking 2023: इस साल भी टॉप पर है IIT मद्रास, इंजीनियरिंग कॉलेजों की NIRF रैंक जारी, देखें लिस्ट

नवाचार के क्षेत्र में IIT कानपुर बना भारत का नंबर 1 शिक्षण संस्थान, ऐसे मिली यह उपलब्धि

Kanpur News : कानपुर में 15 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Success Story: कानपुर में B.Tech डिग्री वाला समोसा बना चर्चा का केंद्र, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Kanpur University: 26 जून से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, इस बार यह होगा खास

अचानक आने वाले हार्टअटैक का पता लगाएगा IIT कानपुर, शोध के लिए विशेषज्ञों को दिया न्योता

मुख्तार अंसारी या सुनील राठी, किसे खटक रहा था संजीव जीवा, मर्डर से किसे मिली बादशाहत ? जानें पूरी कहानी
यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट की योजना है कि जब नई इलेक्ट्रिक बस आ जाएंगी तो कानपुर के आसपास के ग्रामीण अंचल को शहर से जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी. इसके साथ ही 16 जून से कानपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी. इससे एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री इलेक्ट्रिक बस का सफर कर सकेंगे.
.
Tags: Electric Bus, Kanpur city news, Kanpur news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:57 IST









