WTC Final Target: चौथी पारी में 400 रन बनाकर जीत चुका है भारत, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड सबसे खराब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने के लिए 444 रन बनाने का लक्ष्य दिया है. यह ऐसा लक्ष्य है जिसे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी हासिल नहीं किया जा सका है. यानी भारत को यदि डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी जीतनी है तो रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करना होगा. भारत ऐसा कर सकता है या नहीं. इसका जवाब देने से पहले हमें दो बातों का ख्याल रखना चाहिए. पहली यह कि फिलहाल भारतीय टीम की मैच में क्या स्थिति है. दूसरी यह कि टेस्ट इतिहास में कितनी बार 400 रन से बड़ा टारगेट हासिल किया जा सका है.

सबसे पहले भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति का सवाल. आज यानी 11 जून वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पांचवां दिन है. भारत ने चौथे दिन खेल की समाप्ति तक 3 विकेट 164 रन बना लिए थे. यानी भारत को जीतने के लि 280 रन और बनाने हैं और उसके 7 विकेट बाकी हैं. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे नाबाद हैं. टीम इंडिया के इन दोनों पूर्व कप्तानों जिनका विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है. रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, केएस भरत से भी अच्छी पारियों की उम्मीद की जा सकती है.

दूसरी सवाल कि टेस्ट इतिहास में कितनी बार 400 रन से बड़ा टारगेट हासिल किया जा सका है. इसका जवाब है – 4 बार. टेस्ट इतिहास में 4 बार 400 रन से बड़ा टारगेट हासिल किया जा चुका है. भारत भी यह कारनामा कर चुका है. भारतीय टीम ने 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में 406 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता था. यह मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था.

कुल मिलाकर 4 बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 4 रन का लक्ष्य हासिल किया. लक्ष्य हासिल करने वालों में भी 4 टीमों का नाम है भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका. लेकिन यह दिलचस्प बात यह है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में जिस ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 400 रन से बड़ा लक्ष्य दिया है. उसी के नाम बड़ा टारगेट देकर हारने का बड़ा रिकॉर्ड है. 400 रन से बड़े लक्ष्य को नहीं बचा पाने वाली टीमों में ऑस्ट्रेलिया का नाम पहला है. ऑस्ट्रेलिया 400 रन से बड़ा लक्ष्य देकर भी दो बार हारा है. एक-एक बार ऐसी बुरी हार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को झेलनी पड़ी है.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें