
हाइलाइट्स
मारुति ने ऑल्टो के 10 के प्लेटफॉर्म पर कार को तैयार किया है.
कार में 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है.
ये इंजन 56 बीएचपी की पावर जनरेट करता है.
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी एक के बाद एक कारें लॉन्च कर बाजार में अपनी पोजिशन को सिक्योर करने में लगी है. अब कंपनी ने कमर्शियल मार्केट का रुख किया है और एक स्पेशल कार लॉन्च कर दी है. इस कार की खासियत है इसका माइलेज और कम कीमत. सीएनजी और पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च की गई इस कार की कीमत की बात की जाए तो ये 4.80 लाख रुपये से लेकर 5.70 लाख रुपये एक्स शोरूम पर उपलब्ध है. वहीं कंपनी ने एक और बड़ा दावा ये किया है कि कार 1 किलो सीएनजी पर 34.46 किलोमीटर का माइलेज देगी. इसके साथ ही कंपनी ने कमर्शियल बाजार में पहले से मौजूद कारों में सबसे ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी को लॉन्च कर दिया है.
कंपनी ने इसका नाम Tour H1 रखा है और ये ऑल्टो K10 सीएनजी का ही मॉडल है जिसे फ्लीट बायर्स के लिए दूसरे नाम और कुछ बदलाव के साथ उतारा गया है. इसका डिजाइन और केबिन स्पेस ऑल्टो के 10 के ही बराबर है. हालांकि कार में कलर्ड बंपर की जगह पर ब्लैक बंपर, ब्लैक ही ओआरवीएम और दरवाजे के हैंडल दिखाई देंगे. कार में कॉस्ट कटिंग के लिए स्टील व्हील दिए गए हैं.
कैसा है इंजन
कार में 1.0 लीटर का के सीरीज डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 65 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. वहीं सीएनजी पर ये इंजन 56 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि कार पेट्रोल पर 24 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी पर 34.45 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देगी.
सेफ्टी फीचर्स भी
कार में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है और इसमें डुअल एयर बैग, प्री टेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन इंमोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, स्पीड लिमिटर और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. कार को तीन रंगों में ऑफर किया गया है. इसमें आप मैटेलिक सिल्की सिल्वर, मेटेलिक ग्रेनाइट ग्रे और आर्कटिक वाइट कलर में खरीद सकते हैं.
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कार लॉन्च कि दौरान बताया कि एच 1 कमर्शियल सेगमेंट में ऑल्टो की साख और भरोसे को आगे बढ़ाएगी. इस कार को बिल्कुल नए के10 सी इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. साथ ही बेहतरीन इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ कंफर्ट और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 17:59 IST









