नो-फोन पॉलिसी के साथ शूट हो रही ‘द वैक्सीन वॉर’, सीक्रेट लोकेशन से तस्वीरें वायरल, फिल्म की रिलीज डेट भी बदली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘द केरल स्टोरी’ स्टोरी को लेकर विवाद शांत भी नहीं हुआ है. इस बीच मेकर्स ने ‘अजमेर 92′ और ’72 हूरें’ जैसी फिल्मों का अनाउंसमेंट कर एक नई बहस को छेड़ दिया है. वहीं, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. विवेक की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. उनकी अगली फिल्म का नाम ‘द वैक्सीन वॉर’ है. इस फिल्म के अनाउंसमेंट से ही इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई थी.

विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. पहले ‘द वैक्सीन वॉर’ को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे कर दिया गया है और य़ह फिल्म अब दशहरे के मौके पर पर 24 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.

एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग फिलहाल एक सीक्रेट लोकेशन पर की जा रही है. विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मां सरस्वती के आशीर्वाद से फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है.”

तरण आदर्श ने ट्वीट किया, विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी प्रोड्यूसर पत्नी पल्लवी जोशी फिलहाल ‘द वैक्सीन वॉर’ को फिनिशिंग टच दे रहे हैं. अभी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है. तरण ने अपने ट्वीट में लिखा, “विवेक अग्निहोत्री ने ‘द वैक्सीन वॉर’ को इस साल दशहरे पर रिलीज करने का फैसला किया है.”

एक सूत्र ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “वर्तमान में ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और बाकी स्टार कास्ट के साथ एक सीक्रेट लोकेशन पर की जा रही है. फिल्म के सेट पर एक हफ्ते के लिए नो-फोन पॉलिसी सख्ती से लागू की गई है, ताकि कुछ भी लीक न हो.” हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है.

हालांकि फिल्म का टाइटल ‘द वैक्सीन वॉर’ इसकी कहानी के बारे में बहुत कुछ बताता है. सूत्र ने कहा, फिल्म के भारतीय जैव-वैज्ञानिकों और स्वदेशी टीकों के बारे में कई चैप्टर खोलने की संभावना है. यह फिल्म कोविड-19 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान मेडिकल फ्रेटरनिटी और वैज्ञानिकों के समर्पण को भी सम्मान देगी.

Tags: Vivek Agnihotri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें