साड़ी पहनने में 30 मिनट, लुक में 3 घंटे, नवाजुद्दीन के लिए आसान नहीं था ट्रांसजेंडर बनना, इस काम में लगे 6 महीने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. Nawazuddin Siddiqui Haddi Movie :  नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddqui) की हाल में ‘जोगिरा सा रा रा’ रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस ने उसे नकार दिया, लेकिन नवाजुद्दीन की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है. वही, नवाजुद्दीन की एक और फिल्म रिलीज होने को तैयार है. फिल्म का नाम ‘हड्डी’ है. इस फिल्म की चर्चा इसके पोस्टर आने के बाद से ही हो रही है. पिछले साल से जब लोगों ने फिल्म के पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक देखर हर कोई हैरान हो गया था. फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिख रहे हैं. हाल में फिल्म के सेट नवाजुद्दीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

इस वायरल तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लाल साड़ी और ज्वैलरी पहने दिखे. उनके इस लुक पर प्रोड्यूसर राधिका नंदा हैरान करने वाला खुलासा किया है. राधिका ने बताया कि फिल्म (Haddi) की टीम को लुक तैयार करने में करीब 6 महीने लग गए. वहीं, उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन के लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि साड़ी पहनने में लगभग 30 मिनट और पूरा लुक तैयार करने में लगभग 3 घंटे लगते थे.

जब टूटने लगा एक्टर बनने का सपना, जमीन पर गिरे और फूट-फूटकर लगे रोने, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बयां किया दर्द

राधिका नंदा ने कहा, “नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार साड़ी पहनी थी. वह उसी साड़ी लुक में घंटों शूटिंग करते थे. हमने इस प्रक्रिया में प्रोस्थेटिक्स का भी इस्तेमाल किया, लेकिन विचार यह था कि लुक को जितना हो सके नैचुरल रखा जाए.” इस फिल्म को बॉलीवुड में क्वीर कम्युनिटी के रिप्रेजेंटेशन में एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जा रही है.

Tags: Nawazuddin siddiqui

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें