2 बेटियों के बाद थी बेटे की चाहत, एक साथ पैदा हो गए 3, अब मजदूर बना 5 बच्चों की बाप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मेरठ की एक महिला ने भी ट्रिपलेट्स को जन्म दिया है
ख़ास बात ये है कि इस महिला के पहले दो बेटियां थीं

मेरठ. जुड़वा, ट्रिपलेट्स और यहां तक एक साथ चार बच्चों के जन्म को लेकर ख़बरें आती रहती हैं. बीते दिनों मेरठ की एक महिला ने भी ट्रिपलेट्स को जन्म दिया है. ख़ास बात ये है कि इस महिला के पहले दो बेटियां थीं और अब तीसरी बार जब इस मां ने बच्चों को जन्म दिया तो एक साथ ट्रिपलेट्स हुए. तीनों ट्रिपलेट्स मेल यानी लड़के हैं. तीनों बच्चे और मां भी स्वस्थ हैं. परिवार के साथ-साथ अस्पताल में भी ख़ुशी का माहौल दिखा. अस्पताल के स्टाफ ने तो इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया.

ये कहानी है मेरठ के दौराला क्षेत्र की रहने वाली नेहा की. नेहा तीसरी बार मां बनी हैं. नेहा के पहले से दो बेटियां हैं और इस बार उन्होंने एक साथ तीन और बच्चों को जन्म दिया है. तीनों ही बेटे हैं. दौराला क्षेत्र के पावली खास गांव की रहने वाली नेहा के पति मजदूरी करते हैं. नेहा बताती हैं कि जब उनकी डिलीवरी का समय नजदीक आया तो परिजनों ने उन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया. यहां नेहा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. नेहा ने बताया कि डॉक्टरों को उसका सिजेरियन करना पड़ा. वह कहती हैं कि तीन नन्हे मेहमानों के आऩे से पूरा परिवार ख़ुश है.

नेहा ने बताया कि उनकी पहले दो बेटियां थीं. आसपास के लोगों को ये मालूम चला कि वह गर्भ से हैं तो उनकी पड़ोस की कुछ महिलाएं ये कहकर चिढ़ाती थीं कि तीसरी भी लड़की ही होगी. हालांकि नेहा ने पड़ोसियों से कहा कि उन्हें और उनके पति विपिन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. इस मां का कहना है कि तीनों बच्चों में वजन कम था, उनमें से एक बच्चे को डिलीवरी के बाद  कुछ समस्या हुई थी, बाद में उन्हें दौराला की सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया. अब तीनों बच्चे स्वस्थ हैं. तीनों बच्चों का डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने अस्पताल में ही नामकरण कर दिया. एक का नाम अंश, दूसरे का नाम वंश और तीसरे शिशु का नाम वंशु  रखा गया है. मेरठ महिला जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर तैनात शालिनी ने बताया कि तीनों बच्चों में से जो सबसे छोटा है वह मां का दूध नहीं पी पा रहा था, कुछ और भी समस्या थी, लेकिन अब काफी सुधार है और जल्द ही तीनों बच्चों की छुट्टी भी कर दी जाएगी.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Meerut Latest News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें