आज का पंचांग 11 जून 2023: सर्वार्थ सिद्धि योग में रविवार व्रत, सूर्य दोष उपाय, जानें शुभ समय, अशुभ मुहूर्त, राहुकाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता है, उनको रविवार व्रत करना चाहिए.
दोपहर 02:32 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह 05:23 बजे तक रहेगा.

आज का पंचांग 11 जून 2023: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, प्रीति योग, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, दिन रविवार और दिशाशूल पश्चिम है. आज चोर पंचक का दूसरा दिन है. आज पूरे दिन पंचक है. दोपहर 02:32 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह 05:23 बजे तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है. इस योग में आप जो भी कार्य करते हैं, उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना अधिकतम होती है. इस योग में पूजा पाठ, व्रत आदि सफल होते हैं. इस योग के नाम से ही इसकी महत्ता समझ में आ जाती है.

आज रविवार का व्रत है. जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता है या उनकी कुंडली में सूर्य दोष होता है, उनको यह व्रत करना चाहिए. इस व्रत को करने के साथ सूर्य देव की पूजा और अर्घ्य जरूरी है. पूजा के दौरान रविवार व्रत कथा का श्रवण करना चाहिए. इससे व्रत के पुण्य और होने वाले लाभ का पता चलता है. आज प्रात: स्नान के बाद लाल रंग का वस्त्र पहनें. तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. उस दौरान सूर्य मंत्र का जाप करें. इसके बाद सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र आदि का पाठ करें. आप पर सूर्य देव की कृपा होगी और सूर्य दोष दूर हो जाएगा.

सूर्य दोष को दूर करने के लिए रविवार व्रत के अलावा पूजा के बाद गेहूं, गुड़, घी, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए. दान से भी ग्रह दोष घत्म होता है. पूजा के दौरान सूर्य के बीज मंत्र का जाप करना भी लाभदायक होता है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

11 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी
आज का नक्षत्र – पूर्वभाद्रपदा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – प्रीति
आज का वार – रविवार
सर्वार्थ सिद्धि योग – दोपहर 02:32 बजे से कल सुबह 05:23 बजे तक
आज का दिशाशूल – पश्चिम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:24:00 PM
चन्द्रोदय – 25:21:00
चन्द्रास्त – 12:45:00
चन्द्र राशि– कुम्भ

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:56:10
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:52:47 से 12:48:31 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:27:15 से 18:23:00 तक
कुलिक– 17:27:15 से 18:23:00 तक
कंटक– 10:01:17 से 10:57:02 तक
राहु काल– 17:43 से 19:24 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:52:47 से 12:48:31 तक
यमघण्ट– 13:44:16 से 14:40:01 तक
यमगण्ड– 12:20:39 से 14:05:10 तक
गुलिक काल– 16:01 से 17:43 तक
चोर पंचक: पूरे दिन

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें