धर्मेंद्र से शादी के बाद, जब ‘क्रांति’ के सेट पर नहीं पहुंची थीं हेमा मालिनी, मनोज कुमार ने दिया था पनिशमेंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हम पर्दे पर जो फिल्म देखते हैं वो तो एक कहानी होती है. ये बात हम अच्छे से जानते हैं. लेकिन उसके बनने के पीछे भी एक कहानी होती है. यानी पर्दे के पीछे की कहानी. फिल्म को बनाने के दौरान अक्सर अभिनेता-अभिनेत्री और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के किस्से भी खूब मशहूर होते हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपके लिए लाए हैं, जो 1980 के दौरान का है. ये उस फिल्म का किस्सा है, जिसके लिए डायरेक्टर ने अपना सबकुछ दांव पर लगाया हुआ था. इस मल्टीस्टारर फिल्म को बना रहे थे एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार.

जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी से की तो लोगों ने तहर-तरह की बातें बनाई, लेकिन इनके प्यार की गहराई को जब लोगों ने जाना तो ये भी कहा कि शायद ही दुनिया में आज ऐसे प्रेमी होंगे. एक ऐसा ही इनके प्यार का किस्सा है, जो 43 साल पुराना है. अपने प्यार के खातिर हेमा ने बहुत कुछ सहा. उन्होंने धर्मेंद्र के खातिर सजा भी काटी, लेकिन वो कैसे हम आपको बताते हैं….

शादी के बाद रिलीज हुई थी ‘क्रांति’ और ‘रजिया सुल्तान’
हेमा मालिनी 70 से 80 के दशक के बीच बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बिजी एक्ट्रस रही हैं. हेमा मालिनी ने अपनी करियर की बुलंदियों के बीच एक्टर धर्मेंद्र से शादी की, शादी को 43 साल हो गए हैं. लेकिन दोनों के प्यार के किस्सों को दुनिया आज भी बेहद पसंद करते है. इस दौरान वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही थीं. जैसे ‘क्रांति’ और ‘रजिया सुल्तान’.

Hema Malini, Hema Malini saas, Hema Malini biography, Hema Malini news, Hema Malini husband, Hema Malini dharmendra, Hema Malini daughters, Hema Malini saas satwant kaur, Hema Malini sasur ji, Hema Malini debut movie, Hema Malini last movie, Hema Malini date of birth, Hema Malini age, Hema Malini latest news, Hema Malini bunglow, Hema Malini religion

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1980 में शादी की थी.

 ‘क्रांति’ के लिए मनोज कुमार ने दांव लगाया था सबकुछ
शादी से पहले फिल्म के लिए डेट्स दे चुकी थीं, तो काम पर जाना भी जरूरी था. जिस दिन हेमा और धर्मेंद्र की शादी हुई, उसके अगले ही दिन उन्हें ‘क्रांति’ के सेट पर जाना था. ‘क्रांति’ मनोज कुमार बना रहे थे और इसके लिए उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगाया हुआ था. पूरी स्टार कास्ट इस बात को जानती थी कि मनोज कुमार ने इसके लिए खुद को समर्पित कर दिया है. इसलिए पूरी स्टार कास्ट से जितनी मदद हो सकती थी, वो करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को बजट गड़बड़या तो मनोज कुमार को इस फिल्म को बनाने के लिए अपना बंगला बेच दिया. यही, नहीं उन्होंने जुहू में अपनी जमीन भी फिल्म के लिए बेच दी थी.ये वो ही जमीन थी, जिस पर मनोज कुमार ने थियेटर बनाने का सपना देखा था

जब मनोज कुमार को लगा हेमा कर रही हैं अनप्रोफेशनली बिहेव
लेकिन जब शादी के अगले दिन हेमा को शूटिंग के लिए सेट पर बुलाया गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. इधर मनोज कुमार ने हेमा के उस सीन को शूट करने की सारी तैयारी कर ली थी और सीन को शूट करने के लिए अच्छा पैसा भी लग चुका था. हेमा ने आने से मना किया तो मनोज को काफी बुरा लगा. उन्हें लगा कि हेमा बहुत ही अनप्रोफेशनली बिहेव कर रही हैं.

Manoj Kumar, Manoj Kumar News, Manoj Kumar Films, Manoj Kumar hit Films, Manoj Kumar Direct Movies, actor and director Manoj Kumar, when Manoj Kumar sold property, when Manoj Kumar sold property for Film kranti, kranti realsed in 1981, 1981 blockbuster Film kranti, kranti Songs, Cast in kranti Film, kranti collection, Manoj Kumar ki Film kranti, kranti film ka gana, kranti picture

‘क्रांति’  फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के बड़े रिकॉर्ड बना दिए थे. 

मनोज कुमार ने हेमा को दी थी सजा
मनोज कुमार का दिल तब और दुख गया, जब उन्हें पता चला कि हेमा ‘क्रांति’ के सेट पर न आकर फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ के सेट पर पहुंच गई हैं. इस बात से नाराज मनोज ने हेमा को सजा भी दी. जब हेमा सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं तो नाराज मनोज कुमार ने उन्हें कई दिनों तक पूरे-पूरे दिन सेट पर बैठाए रखा था और उनका एक सीन भी शूट नहीं किया.

प्यार के लिए नहीं किया था शूट!
हेमा ने जब फ्रस्टेशन में गुस्सा जाहिर किया तो उन्होंने शूट पर न आने की वजह का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने तब मनोज कुमार को बताया कि उन्होंने शूट पर आने से इसलिए इनकार कर दिया था. क्योंकि शादी के तुरंत बाद वह विधवा का किरदार नहीं करना चाहती थी. उन्हें सफेद साड़ी पहन शूट करना सही नहीं लग रहा था. इसलिए उन्होंने डेट्स होते हुए भी मना कर दिया था.

मनोज कुमार को हुआ था अफसोस
हालांकि, ये बात मनोज कुमार को ठीक लगी और उन्हें बाद में अपने किए पर पछतावा भी हुआ. आपको बता दें कि कमाल अमरोही की ‘रजिया सुल्तान’ फ्लॉप साबित हुई थी और ‘क्रांति’ मूवी सुपरहिट साबित हुई थी.

Tags: Dharmendra, Hema malini, Manoj kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें