Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में खुला साइबर थाना,फ्रॉड के शिकार कर सकते हैं शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 शिवम सिंह/भागलपुर.जिले में लगातार साइबरफ्रोड की बढ़ती घटना शहरवासी खासे परेशान थे. ऐसे में उनके लिए राहत वाली ख़बर है. अब बिहार सरकार द्वारा कई जिलों में विशेष रूप से साइबर थाना को खोला गया. बता दें कि सागर थाने के थानाध्यक्ष डीएसपी रैंक के अधिकारी होंगे. वही नवगछिया साइबर थाना के थानाअध्यक्ष होंगे. थाने में तीन अन्य पुलिस कर्मी को पदस्थिपत किया गया है.साइबर थाने के उद्घाटन मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

ऑनलाइन और डाक से भी आवदेन की सुविधा
मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि जिले में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं. आम लोगों को इस थाना के खुल जाने से काफी सहूलियत होगी. वही टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि अगर आप थाने में आवेदन देने नहीं आ सकते हैं, तो ऑनलाइन एवं डाक के माध्यम से ही आवेदन दे सकते हैं. जिससे कि हम जल्द से जल्द कार्रवाई कर सकें.

इस नंबर पर करें फोन
बैंक में हुए फ्रॉड या अन्य के शिकार व्यक्ति टोल फ्री नंबर पर जल्द से जल्द संपर्क कर सकते हैं. टोल फ्री नंबर हुआ जारी1930 टोल फ्री नंबर पर आप कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.आपको जैसे ही फ्रॉड का पता चले आप तुरंत इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. पीड़ित www.cybercrime.gov.in या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज कर सकते हैं. वहीं डाक सेआदर्श थाना नवगछिया कैंपस , नवगछिया साइबर थाना, Pin code: 853204 शिकायत भेज सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 15:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें