Jharkhand News : अब CCTV कैमरा से सरकारी स्कूलों में की जाएगी निगरानी, फांकी नहीं मार पाएंगे शिक्षक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची. झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को और बेहतर करने के लिए कई योजनाएं भी बनाई जा रही है. उन्हीं में से एक है स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला.सीसीटीवी कैमरा उत्कृष्ट विद्यालय में लगाई जा रही जो कि अब अपने अंतिम चरण पर है.इन कैमरों के जरिए स्कूल की लाइव निगरानी की जाएगी. साथी अगले चरण में 335 मॉडल स्कूलों में कैमरे लगाने की योजना है.

शिक्षा सचिव रवि कुमार ने कहा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा एक पोर्टल बनेगा.इस पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद कोई भी अधिकारी इन स्कूलों की गतिविधियों को देख सकता है और उसका निरीक्षण करेगा.दूरदराज जिला मुख्यालय में बैठे अधिकारी भी अब शिक्षक और छात्र छात्राओं पर पैनी नजर रख सकेंगे.इससे ना सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि एक तरह का डिसिप्लिन भी स्थापित होगा.

सीसीटीवी कैमरे के जरिए स्कूल में कई सारी चीजों पर निगरानी होगी.जैसे अध्यापक किस कक्षा में बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं, वह कब आते हैं,कब जाते हैं, पूरी घंटी पढ़ाई हुई कि नहीं.साथी मध्य भोजन बन रहा है या नहीं और बना तो बच्चों ने खाया या नहीं व मध्य भोजन बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया, किन बच्चों ने खाना खाये और किन बच्चों ने नहीं खाए. हालांकि इस दौरान थोड़ी नेटवर्क की समस्या देखी जा रही है, शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि हालांकि कहीं जगह पर नेटवर्क की समस्या अधिक है.पर विभाग की इस पर नजर है, इस समस्या का समाधान भी निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है.

बैठक में शिक्षा सचिव ने कहा बहानेबाजी नहीं चलेगी

शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के सभागार में डीईओ और डीएसई की बैठक हुई.जिसमें शिक्षा सचिव रवि कुमार ने कहा बहानेबाजी नहीं चलेगी. पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत है.बच्चों का रिजल्ट बेहतर होना चाहिए.उन्होंने कहा कि कोडरमा के स्कूलों ने अपनी योजनाओं पर काम किया और रिजल्ट बेहतर रहा.अगर कोडरमा के सरकारी स्कूल ऐसा कर सकते हैं तो अन्य सरकारी स्कूल क्यों नहीं कर सकते.एक योजना बनाना होगा और उस पर अमल कर अच्छे रिजल्ट के लिए तैयारी करनी होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 16:16 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें