हुंडई क्रेटा की बैंड बजाने वापस आ रही रेनो डस्टर एसयूवी, नेक्सॉन की भी बढ़ेगी टेंशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बीते काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि रेनो अपनी नई डस्टर एसयूवी पर काम कर रहा है. आने वाले वक्त में कंपनी इस कार को भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में वापस लाने वाली है. इसके अलावा कंपनी एक नई 7 सीटर पर भी काम कर रही है. यूरोप में इन दोनों कारों को Dacia नेम प्लेट के साथ बाजार में उतारेगी.

यूरोप में इसे कंपनी 2024 में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, रेनो ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं दी है. थर्ड जेनेरेशन डस्टर की टेस्टिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है. नई डस्टर बड़ी बिगस्टर 7-सीटर एसयूवी के साथ बाहरी और इंटीरियर एलिमेंट्स साझा करेगी. कुछ स्टाइलिंग हाइलाइट्स में पतले एलईडी हेडलैम्प्स, त्रिकोणीय आकार की टेल-लाइट्स, इंटिग्रेटेड एल्यूमीनियम स्किड प्लेट्स के साथ नए बंपर और नई स्टाइल वाली ग्रिल शामिल होगी. इसमें फ्रंट में रेगुलर डोर हैंडल और पीछे सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल होंगे.

यह भी पढ़ें : जून की गर्मी में मारुति की कारों पर डिस्काउंट की बारिश, खरीद लिया तो होगी ‘छप्पड़फाड़’ बचत

इंटीरियर और एक्सटीरियर
केबिन के अंदर, नई रेनो डस्टर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ा और हाइएंड टचस्क्रीन होगा. पहली बार डस्टर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा. वर्तमान मॉडल की लंबाई 4,341 मिमी है, जबकि नए मॉडल के आयाम बड़े होंगे और इसकी लंबाई लगभग 4.4-4.5 मीटर होने की उम्मीद है. बड़े आयाम Renault-Dacia को केबिन के अंदर और बड़ा बूट बनाने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें : मारुति की नई ‘छोटू’ कार लॉन्च, कीमत 5 लाख से भी कम, भर-भर के मिलेगा माइलेज

इंजन और पावर
माना जा रहा है कि इस कार में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो इंजन दिया जाएगा जो एंट्री-लेवल वर्जन में पेश किया जाएगा. नए मॉडल में डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा. डीजल के विकल्प के रूप में एक कुशल माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन पेश की जा सकती है. यह इसे कड़े एमिशन नियमों के अनुरूप बनाएगा. SUV में Renault का सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड भी होने की संभावना है जो कि जॉगर पर दी जाती है. यह सेटअप एक 1.6L NA पेट्रोल को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स, एक 1.2 kWh बैटरी पैक और एक मल्टी-मोड गियरबॉक्स से जोड़ता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Renault

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें