अर्थराइटिस के मरीज को दही नहीं खाना चाहिए? गठिया रोग के लिए यह फायदेमंद या नुकसानदेह, डॉक्टर से जानिए सच्चाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों में दर्द होता है.
अर्थराइटिस के मरीजों को हेल्दी फूड्स खाना चाहिए.

अर्थराइटिस या गठिया रोग एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द रहता है. इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. गंभीर अर्थराइटिस होने पर लोगों से चलते भी नहीं बन पाता. इस बीमारी के कारण हाथ-पैर या शरीर के किसी भी अन्य अंग के ज्वाइंट के पास दर्द होता है. अर्थराइटिस होने पर मांसपेशियों में कमजोरी और बुखार के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.

आजकल युवा भी अर्थराइटिस के शिकार हो रहे हैं. अर्थराइटिस के 100 से भी अधिक प्रकार होते हैं. अर्थराइटिस बढ़ने पर शरीर के अंगों का आकार बदलने लगता है. अर्थराइटिस में खानपान को लेकर भी कई तरह के मिथ प्रचलन में है. ऐसे ही दही को लेकर भी कुछ मिथ फैले हुए हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि अर्थराइटिस होने पर दही का सेवन करना चाहिए या नहीं.

इसे भी पढ़ें- कुछ दूर चलने में ही लगने लगती है थकान, इस विटामिन की हो सकती है कमी, 5 लक्षणों से पहचानें, समय रहते करें उपचार

क्या अर्थराइटिस के मरीज को दही खाना चाहिए
एसएल रहेजा हॉस्पिटल माहिम, मुंबई के अर्थराइटिस के विशेषज्ञ और सर्जन डॉक्टर सिद्धार्थ एम शाह के मुताबिक जो लोग ये मानते हैं कि दही खाने से या खट्टा खाने से अर्थराइटिस बढ़ने लगती है ये एक गलतफहमी है. हालांकि कभी-कभी कुछ लोगों में खट्टे पदार्थ जैसे टमाटर के सेवन से दर्द कुछ समय के लिए बढ़ जाए. लेकिन इससे अर्थराइटिस बढ़ रही है ये अभी तक साबित नहीं हुआ है.

दही खाने से अर्थराइटिस बढ़ती है, यह भी किसी रिसर्च में साबित नहीं हुआ. बल्कि दही न खाने से उससे मिलने वाले पोषक तत्व और विटामिंस नहीं मिल पाएंगे. दही में कैल्शियम और बी कॉम्प्लेक्स के विटामिंस मिल रहे हैं वो नहीं मिल पाएंगे. कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद लाभकारी है. इसकी कमी से हड्डियों की कमजोरी होने लगती है. आर्थराइटिस के मरीजों को बाहर का तला-भुना और ज्यादा मिर्च मसालेदार नहीं खाना चाहिए. ऐसे लोगों को पोषक तत्वों और विटामिंस से भरपूर हेल्दी डाइट लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें